ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

मौसम ने ली करवट, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बढ़ा तापमान …….

 

 

बिलासपुर। असम, मेघालय, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण,गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और तमिलनाडु में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

इसके अलावा ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तथा बिहार के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

इसके साथ ही उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में तथा तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

देश के मैदानी इलाकों में चिदर्भ के ब्रह्मपुरी मे अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुद हिस्सों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने के आसार हैं।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु,पुडूचेरी, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में आंधी और तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान में अलग-अलग जगहों धूल भरी आंधी चल सकती है।

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश हुई।

इसके साथ ही असम, मेघालय, जम्मू कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तथा बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772