ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

सेल्फ़ी विद फ़ैमिली, सेल्फ़ी विद कम्युनिटी के बाद शिक्षाकर्मियों की गुरूदक्षिणा मुहिम…

रायपुर। शिक्षक पं ननि मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संचालक विरेन्द्र दुबे ने प्रेस नोट जारी कर कहा, संविलियन, एक कैडर और वरिष्ठता सुनिश्चित करने वाली मप्र से भी लौटी कमेटी छग में केवल दौरा कर रही है अब कमेटी लौट चुकी है तो उन्हें सभी रिपोर्ट को सार्वजनिक देना चाहिए। उन्होंने कहा, सेल्फी विद कम्युनिटी से शिक्षाकर्मियों समाज का भारी जनसमर्थन मिल रहा अब गुरुदक्षिणा मुहिम के जरिये छात्र-छात्राओं का समर्थन मिलेगा। विरेन्द्र ने बताया कि शिक्षाकर्मियों की समस्याओं के लिए गठित हाई पावर कमेटी द्वारा अपर मुख्यसचिव आर पी मण्डल के नेतृत्व में मप्र गई टीम वहां के संविलियन सबंधी जानकारियों का अध्ययन कर वापस आ गई है।
      
                                अध्ययन दल के वापसी पश्चात राजस्थान और मप्र के रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए शिक्षक पं ननि मोर्चा छग के प्रांतीय संचालक विरेन्द्र दुबे के कहा है कि अब सभी जगह के दौरे समाप्त हो गए, हाई पावर कमेटी का कार्यकाल भी दो बार बढ़ाने के बाद वह भी समाप्त हो गए हैं। मोर्चा सहित समस्त संगठन प्रमुखों से मुख्यसचिव महोदय की 2 दौर की बैठक भी सम्पन्न हो चुकी है। अब कोई कारण नही बचता जिससे संविलियन करने में विलम्ब हो इसलिए हाई पावर कमेटी समस्त दौरों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री जी को सौंपने के साथ-साथ सार्वजनिक भी करे ताकि पूरे प्रदेश को यह ज्ञात हो सके कि शिक्षाकर्मियों के संविलियन में कोई भी तत्व बाधक नहीं है। मुख्यमंत्री जी बार-बार कमेटी का उल्लेख करते हैं, अब कमेटी अपने सारे काम समाप्त कर चुकी है अतः मुख्यमंत्री जी प्रदेश के समस्त शिक्षाकर्मियों का अविलम्ब संविलियन आदेश जारी करे। 
                              ज्ञातव्य है कि प्रदेश के शिक्षाकर्मी इस बार संविलियन की रट लगाए बैठे हैं। उन्हें संविलियन से कम कुछ भी मंजूर नहीं, शिक्षक पं ननि मोर्चा के नेतृत्व में इस वर्ष शासन के दंडनात्मक रवैया होने के बावजूद राजधानी में जबरदस्त आंदोलन किया गया। छात्रहित में स्थगन करते हुए लगातार अपनी मांगों को लेकर अपनी सक्रियता शिक्षाकर्मियों ने बनाये रखी। लगातार शासन द्वारा टालमटोल किये जाने पर प्रदेश के शिक्षाकर्मियों ने 11 मई को राजधानी में महापंचायत में किया जिसमें लगभग 50 हज़ार शिक्षाकर्मियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया और 26 मई को फिर से संविलियन संकल्प दिवस मनाने का निर्णय लिया जिसके अंतर्गत प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में संविलियनगढ़ी, सेल्फी विद फैमिली, विडियो बनाओं-दुखड़ा सुनाओं, दीवार लेखन जैसे नवप्रयोगो के माध्यम से शिक्षाकर्मी अपने संविलियन की मांग को मुखर कर रहे हैं।
                                  विरेन्द्र दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि सेल्फी विद कम्युनिटी के जरिये, आज मोर्चा के द्वारा प्रदेश के मितानिनों का समर्थन प्राप्त किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत शिक्षाकर्मी अपने आसपास के समस्त सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों, संस्थाओं, वाहिनी, नवयुवक दलों से सम्पर्क कर अपनी वर्षो की मांग संविलियन की जानकारी देंगे और मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे। शिक्षक पं ननि मोर्चा के प्रांतीय उपसंचालक धर्मेश शर्मा, सांत्वना ठाकुर, चंद्रशेखर तिवारी और जितेन्द्र शर्मा ने आगामी रणनीतियों का खुलासा करते हुए बताया कि सेल्फी विद कम्युनिटी के साथ साथ “गुरुदक्षिणा” की मुहिम भी होगी। जिसमें हमारे भूतपूर्व छात्र और वर्तमान छात्र सम्मलित होंगे हमारे छात्र-छात्राएं हमारी समस्याओं से अवगत हैं। वहीं प्रदेश की भावी पीढ़ी भी है, हमारी संविलियन की लड़ाई ना केवल हम शिक्षाकर्मियों की है अपितु इन युवाओं की भी है,हमारे छात्र हमसे लगाव रखते हैं वो गुरुदक्षिणा मुहिम के जरिए शासन से अपील करेंगे कि शिक्षाकर्मियों की समस्याओं का स्थायी और समग्र समाधान हो संविलियन हो।
 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772