बिलासपुर। कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि जनादेश का सम्मान है कर्नाटक चुनाव के परिणाम हमारी आशा के अनुरूप नहीं आये है। इन परिणामों के पीछे कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एन्टी इन्कम्बैंसी फैक्टर एक महत्वपूर्ण कारण था। लेकिन यही एन्टी इन्कम्बैंसी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के खिलाफ भी तो है। यहां रमन सिंह की सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। कर्नाटक के परिणामों के बाद आज हम यह हमारा यह निश्चय और दृढ़ हुआ कि कांग्रेस के लिये जीत हम पहला अध्याय अब हम छत्तीसगढ़ में लिखेंगे। भाजपा की हार की शुरूआत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान से ही होगी। छत्तीसगढ़ में हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी बहुमत लाने की है और यह सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और हर नेता संकल्पित है।