ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

किंग ऑफ मैजिक जादूगर सिकन्दर बिलासपुर में दिखाएंगे जलवा ……

बिलासपुर/नगर की शिव टॉकीज़ में युवा जादूगर सिकन्दर अपनी तिलस्मी दुनिया के जरिए नगरवासियों को जादू के जलवे दिखाएंगे।महान जादूगर आनन्द और ओ पी शर्मा को अपना आदर्श मानने वाले सिकन्दर का कहना है कि  हाथ की सफाई  सम्मोहन ,विज्ञान और यांत्रिकी पर आधारित इस कला की सबसे बड़ी जरूरतसरकारी और सामाजिक दोनों स्तरों पर संरक्षण और प्रोत्साहन  है। उन्होंने कहा कि उनके शो की खासियत यह है कि वे इसमें ऐसे कमाल दिखाएंगे जो कि पहले किसी भी जादूगर ने नहीं दिखाए हैं।वे अपने शो के जरिए रहस्यमयी और रोमांचकारी कारनामों के जरिये सामाजिक सन्देश भी देते हैं।उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहवासी जादूगर का कहना है कि सलीम अनारकली नाम का मैजिकल ड्रामा ऐसा है जो कि सिर्फ वही दिखाते हैं।लड़की को काटकर जोड़ने और मिस्र देश की राजकुमारी की भारत यात्रा भी नए अंदाज में देखने को मिलेगी।इसके अलावा लड़की को हवा में उड़ाना, खाली हाथ अनेक वस्तुएं उत्पन्न कर दिखाना, ग्रेट हुडनी का स्केच एक्ट, पलक झपकते ही लड़की को खूंखार जानवर बना देना, मिराकल ऑफ़ ग्लास, कॉमेडी मैजिक आदि अनेक आइटम जादूगर सिकंदर के पिटारे में मौजूद है।उत्तर प्रदेश,बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित भारत के अनेक राज्यों में अपने मैजिक शो का प्रदर्शन कर चुके जादूगर सिकन्दर का कहना है कि मूलतः जादू मनोरंजन के द्वारा तनाव से राहत दिलाता है और दिमाग को तेज व तर्कशील भी बनाता है। यह भारत की प्राचीनतम 64 कलाओं में से एक श्रेष्ठ कला मानी गई है। जादूगर सिकन्दर को अभी हाल ही में “इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल” ने जादू जगत का सर्वोच्च सम्मान “जादू महानायक” अवार्ड से सम्मानित किया है। सिकन्दर को ऑल इंडिया मैजिक साइंस सोसाइटी ने “किंग ऑफ मैजिक” की उपाधि से भी विभूषित किया है।जादूगर सिकन्दर ने बताया किकि आज के दौर में जादू की कला विलुप्त हो रही है आर्थिक पहलू भी इसका एक कारण है हाथ की सफाई और सम्मोहन के जरिए कई ढोंगी बाबा जनता को बेवकूफ बनाकर उनके पैसों और इज्ज़त पर डाका डाल रहे हैं तिलस्मी कारनामे दिखाकर वे इसे अपनी सिद्धि बताकर अपना तामझाम फैला लेते हैं जनता को जागरूक होकर ऐसे तिलस्म से बचकर रहना चाहिए।
 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772