ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

अमित के बयान पर भड़के कांग्रेसियों ने की FIR की मांग….

बिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश आगमन पर मरवाही विधायक अमित जोगी के प्रतिक्रिया बयान पर कांग्रेस ने नाराज़गी ज़ाहिर की है। अमित जोगी के बयान को षड्यंत्र सूचक ठहराते हुए कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ़ गौरेला थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत कर विधायक अमित पर अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है। 
                                 कांग्रेस ने इस पत्र में उल्लेखित किया है कि 11 मई को मरवाही विधायक अमित जोगी ने क्षेत्र प्रवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आगमन ग्राम पंचायत कुसमी कला विकासखंड पेंड्रा के हाईस्कूल मैदान में 17 मई को होने जा रहा है, सभा स्थल के पास ही मैदान से कुछ दूर पुरानी 12 पुरानी कब्र बनी है, वहीं पर बालक छात्रावास निर्मित है। कांग्रेसियों ने कहा है कि सभा मैदान में हो रही है उससे मरघट या कब्रों का कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद भी कब्रों पर अमित जोगी द्वारा सोशल मीडिया में बयान दिया गया कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा कब्रिस्तान में हो रही है, वहां 12 कब्र है, इस सभा के बाद तेरहवीं कब्र भी बन जाएगी। 
                                        कांग्रेसियों ने कहा, इस बयान से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भयभीत हैं, अमित अजीत जोगी द्वारा समाचार चैनल में इस प्रकार की खुली धमकी देना, षड्यंत्र सूचक है इससे हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम पर जान का खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेसियों ने आगे कहा कि मरवाही विधायक अमित जोगी की गतिविधियां अपराधिक रही है। वर्ष 2003 में बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में भी इनकी संलिप्तता रही, जिसकी वजह से ये जेल भी जा चुके हैं। ऐसे अपराधी व्यक्ति के बयान से कांग्रेस के कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है। कांग्रेसियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मरवाही विधायक अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज कर सभा व राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस दौरान शिकायतकर्ताओं में महामंत्री किसान कांग्रेस गुलाब सिंह, घनश्याम सिंह, राजकुमार वर्मा, जीवन सिंह राव, तेज प्रताप राजपूत, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, प्रशांत श्रीवास, आलोक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनोज कुमार गुप्ता, इकबाल सिंह उपस्थित रहे।
 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772