
बिलासपुर। विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी की बैठक 14 मई सोमवार को दोपहर 2 बजे करबला स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की जायेगी इस बैठक में विकास यात्रा के संदर्भ में चर्चा व यात्रा का दायित्व भी पदाधिकारियों को सौंपा जायेगा।
इस बैठक के विषय में भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शन के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, बिलासपुर संभाग के विकास यात्रा प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, विकास यात्रा के संभाग सह-प्रभारी नारायण चंदेल भी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रभारी मंत्री, स्थानीय मंत्री, सांसद विधायक समेत भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपनी उपस्थिति बनाये रखने की अपील की है।