ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

मंत्री अमर ने कहा, नर्सों का पूरा जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित रहता है…

बिलासपुर।अंतरराष्‍ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सिम्स ऑडिटोरियम में नर्सिंग डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी नर्सों को अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण व नि:स्वार्थ सेवाभाव रखकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
                                               मंत्री अमर ने कहा कि शपथ प्रतीकात्मक होती है और हमेशा हमें कर्तव्यों की याद दिलाती है, नर्सों का पूरा जीवन दूसरों की सेवा में रहता है, नर्सों का सेवाभाव हम सभी के जन्म से ही शुरु हो जाता है। दुनिया का कोई इंसान नहीं है जिसे नर्सों की सेवा न मिली हो। हम सभी ने जीवन में कभी न कभी नर्सों की सहायता ली है। आपके जैसी सेवा कोई और नहीं कर सकता है। 
                                                         अंतरराष्‍ट्रीय नर्स दिवस का इतिहास बताते हुए मंत्री अमर ने कहा कि फ्लोरेंस नाईटिंगल के जन्मदिवस पर नर्सिंग डे का आयोजन किया जाता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा में लगाया, हमारे जीवन में यदि सेवा भाव आ जाए तो, हमारा जीवन सफल है। नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि मैं स्वयं स्वास्थ्य मंत्री रहा हूं और मैंने देखा है कि किसी बीमार व्यक्ति की सेवा हो जाए तो कितनी दुआयें मिलती हैं। 
               आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, शासकीय अस्पताल अपना बेहतर देने की हमेशा कोशिश करते हैं, कई बार निजी अस्पतालों से क्रिटिकल केस रेफर होकर शासकीय अस्पताल पहुंचते हैं। इन सबका कारण आप सभी का सेवा भाव ही है। आप सभी बहुत ही कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। काम का बोझ भी अत्यधिक रहता है। इसलिये आपकी सेवा की कोई तुलना नहीं है। इस कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, सिम्स के डीन श्री पात्रा, रामदेव कुमावत, वरिष्ठ अधिवक्ता निरूपमा वाजपेयी एवं नर्स उपस्थित रही। 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772