ब्रेकिंग
बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल बिलासपुर: कॉलोनाइजर की मनमानी से परेशान है बीएन सिटी कॉलोनी के रहवासी, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: बिना प्लानिंग के लगे सिग्नलों पर उज्वला कराडे ने उठाई उंगली बिलासपुर/मस्तुरी: केवटाडीह भूतहा गौठान के महिला समूह को गोबर खरीदी के लिए पिछले दो वर्षों से नहीं मि... बिलासपुर: झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि बिलासपुर: बदमाशों में बिलासपुर पुलिस का खौफ नहीं, रात में 5 लोगों के ऊपर डंडा और टांगी से हत्या करने...

अपनी संख्या के अनुसार मैदान की मांग करें कांग्रेसी:विक्रांत…..

बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आने पर सभा के लिए बहतराई स्टेडियम की मांग कांग्रेस द्वारा किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल राहुल जी की जान खतरे में डालना चाहते हैं इसका पता इस बात से चलता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है लेकिन कांग्रेस नहीं। विक्रम ने कहा है कि बिलासपुर में कई बड़े मैदान होने के बावजूद भी कांग्रेसियों द्वारा बहतराई स्टेडियम की मांग संदेहजनक है, जबकि कार्यकर्ताओं की कमजोरी को कटाक्ष करते हुए विक्रम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी क्षमता के अनुसार त्रिवेणी भवन की मांग करनी चाहिए।
                         जकाँछ जिला प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने कहा कि बहतराई स्टेडियम ही क्यों? क्यों कांग्रेसी नेतृत्व अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जान खतरे में डालना चाहता है! जबकि भूपेश बघेल भी राहुल गांधी जी की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं। विक्रांत तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा इन सब बातों की कहा है, उन्होंने आगे कहा कि अगर बहतराई स्टेडियम पूर्णता सुरक्षित और सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम योग्य है तो जिला प्रशासन को उक्त स्टेडियम कांग्रेसियों को दे देना चाहिए परंतु जिस प्रकार जिला के मुखिया जिलाधीश ने निरीक्षण उपरांत उक्त बहतराई मैदान को सुरक्षा कारणों से योग्य नहीं पाया तो वहां किसी भी पार्टी के या किसी भी प्रमुख व्यक्ति का कार्यक्रम करवाना उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
                                       विक्रान्त तिवारी ने कहा कि पूरे बिलासपुर की जनता जानती है कि अभी तक बहतराई मैदान का उद्घाटन नहीं हुआ, फिर भी सिर्फ उसी मैदान की मांग की गई विक्रांत ने कहा कि बिलासपुर में कई बड़े मैदान उपलब्ध होने के बावजूद मैदान के लिए ये कांग्रेसी अलाप समझ के परे है। अगर सभा स्थल पर कोई अप्रिय दुर्घटना हो गई तो बिलासपुर शहर  की संस्कृति और यहां रहने वाले हमेशा के लिए देश की नज़र में बदनाम हो जाएंगे, इसलिए कांग्रेसी ओछी राजनीति करना बंद करे।
                                       विक्रांत तिवारी ने कांग्रेस पर व्यंग करते हुए कहा कि माना कांग्रेस हवा हवाई पार्टी बन कर रह गई है। जिसमे सिर्फ नेता हैं ज़मीनी कार्यकर्ता नहीं इसलिए सभा के लिए ज़मीन, मैदानों की ढूंढ़ना बड़ा मुश्किल है जकाँछ प्रवक्ता ने बिलासपुर में स्थिति मैदानों की लिस्ट जारी करते हुए आगे बताया कि कांग्रेस को ओछी रणनीति छोड़ सार्थक राजनीति करे उन्हें, पुलिस ग्राउंड मैदान, साइंस कॉलेज मैदान, लालबहादुर शास्त्री मैदान, राजकिशोर नगर धान मंडी मैदान, छत्तीसगढ स्कूल मैदान में यह सभा करनी चाहिए। विक्रांत ने कहा कि इन सभी मैदानों की छमता पूरे प्रदेश में बचे हुए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकार्याओं से काफी अधिक है।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772