बिलासपुर। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई ने सायकल रैली आयोजित की, रैली को नगर निगम महापौर किशोर राय एवं संभागीय कमिश्नर टी.सी.महावर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं कमिश्नर महावर ने सायकल चलाकर रैली में हिस्सा लिया सायकल रैली नेहरू चौक से होेते हुए सीएमडी चौक पर समाप्त हुई।
कमिश्नर महावर ने जानकारी दी कि विश्व का पहला ब्लड बैंक रेडक्राॅस की पहल पर अमेरिका में 1937 में खुला। आज विश्व के अधिकांश ब्लड बैंकों का संचालन रेडक्राॅस एवं उनके सहयोगी संस्थाओं द्वारा किया जाता है। रेडक्राॅस द्वारा चलाए गए रक्तदान जागरूकता अभियान के कारण ही आज अनेक जानलेवा बीमारियों से हजारों लोगों की जान बच रही है। इस अवसर पर कमिश्नर महावर ने मानव जीवन के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को भी एक अभियान के रूप में लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए हमें बारिश के पानी का संचय करने की जरूरत है। इसी के साथ वृक्षारोपण के लिए ‘ईच-वन, प्लांट-वन और सेव वन’- पौधे लगाने और उसके बचाव के संदेश के साथ हम सभी को वृक्षारोपण के कार्यों को प्राथमिकता से करनेे का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर सीएमडी काॅलेज के चेयरमेन संजय दुबे ने बताया कि महाविद्यालय में रेडक्राॅस शाखा संचालित है और छात्र-छात्राएं रेडक्राॅस के लिए कार्य कर रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.बी.बोर्डे ने अपने सम्बोधन में जिला चिकित्सालय में रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी.एस. उइके, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पटेल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य मधुलिका सिंह ठाकुर, रेडक्राॅस के नोडल अधिकारी डाॅ. एम.ए. जिवानी, जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना सहित समेत रेडक्राॅस के सदस्य उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
बिलासपुर: टिकट मिलने पर उज्वला ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, पूजा अर्चना के बाद शुरू किया प्रचार
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता
बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस...
बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक
बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को
बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्...
CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत
रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी
बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ...
बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी...