
बिलासपुर। पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदेशभर में महिला कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी है, इसी क्रम में आज तखतपुर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों को भाजपा के शासनकाल में तेल के बढ़ते कीमत और उसके प्रति सरकार की उदासीनता को बताया गया।
इस दौरान महिला कांग्रेसियों ने कहा की कांग्रेस के शासनकाल में कच्चे तेल के दाम अधिक होने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल डीजल का दाम इतना नहीं बढ़ाया। अच्छे दिनों के सपने दिखाने वाले मोदी सरकार पेट्रोल का दाम बढ़ाकर यह साबित कर दिया कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के इशारे में चलकर गरीब का शोषण कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण पूरे जिले में यह अभियान चला कर बढ़े हुए डीजल पेट्रोल के दामों का कांग्रेस सरकार के समय का डीजल पेट्रोल का दर और भाजपा के मोदी सरकार के दर के विरोध के माध्यम से आमजनों को बतायेगी इस अवसर पर महिला कांग्रेस ने कहा कि आमजनों को फ़ैसला करना है वक्त है बदलाव का फैसला आपको करना है।
महिला ब्लॉक अध्यक्ष शारदा साहू , जिलाध्यक्ष अनिता लवहातरे के नेतृत्व में तख़तपुर में इस धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मानिय सुरेंद्र जगजीत सिंह मक्कड़, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिव बालक कौशिक, जितेंद्र पांडेय, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शारदा साहू, पुष्पा श्रीवास, रामप्यारी देवांगन, सुरेखा, प्रतिमा सहारे, कविता पांडेय, पिरिया, सहोदरा राजपूत, मुकेश साहू व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।