ब्रेकिंग
बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल बिलासपुर: कॉलोनाइजर की मनमानी से परेशान है बीएन सिटी कॉलोनी के रहवासी, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: बिना प्लानिंग के लगे सिग्नलों पर उज्वला कराडे ने उठाई उंगली बिलासपुर/मस्तुरी: केवटाडीह भूतहा गौठान के महिला समूह को गोबर खरीदी के लिए पिछले दो वर्षों से नहीं मि... बिलासपुर: झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि बिलासपुर: बदमाशों में बिलासपुर पुलिस का खौफ नहीं, रात में 5 लोगों के ऊपर डंडा और टांगी से हत्या करने...

भाजपा पर तीखा कटाक्ष करते हुए बोले जोगी – विकास यात्रा को जनता बनायेगी विनाश यात्रा……

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री  अजीत जोगी ने 12 मई से भाजपा द्वारा दंतेवाड़ा से निकाले जा रहे ‘‘विकास यात्रा’’ पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को समझाईश दी है कि विगत 14 वर्षों में विकास सिर्फ भाजपा के मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा नेताओं का ही हुआ है। अतः उन्हें यह विकास यात्रा प्रदेश के भाजपा कार्यालयों में ही मनाना चाहिए। इन यात्राओं से प्रदेश का निराश, हताश और दुःखी प्रदेश का आम आदमी ने अब ठान लिया है कि भाजपा सरकार को अब वनवास यात्रा पर भेजना है।

 जोगी ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा विकास का सोशल आडिट की बात करती है किन्तु प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा अनुसूचित जाति पर अत्याचार व मानव तस्करी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग स्वयं अस्वस्थ है। प्रदेश में 440 डायलिसिस मशीन की आवश्यकता है जिसे स्वास्थ्य मंत्री ने भी नवम्बर 2016 के विधानसभा सत्र में स्वीकारा है। स्वास्थ्य मंत्री ने मार्च 2017 में विधानसभा में स्वीकार किया है कि छत्तीसगढ़ में खून की मांग के अनुपात में 60 प्रतिशत कम खून उपलब्ध है। नवाजात शिशु की मृत्युदर बढ़ी है, आकड़ें बताते हैं कि 6 माह में 3184 नवजात शिशु और 221 माताओं की मृत्यु हुई है। मृत्युदर में नेता प्रतिपक्ष का गृह जिला सरगुजा अव्वल एवं मुख्यमंत्री का गृह जिला राजनांदगांव तीसरे स्थान पर है। प्रदेश सरकार ने 2918 स्कूलों को बंद किया है जिसमें 1303 स्कूल आदिवासी क्षेत्र के हैं। सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। एनुअल स्टेटस आफ एजुकेशन रिपोर्ट के अनुसार 58 प्रतिशत स्कूलों में शौचालय नही है। 18000 स्कूलों में बिजली नहीं है। प्रदेश में महिला सुरक्षा के आकड़े ब्यूरो के अनुसार महिला यौन शोषण में छत्तीसगढ़ देश के टाप 10 राज्यों में शामिल है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने स्वीकारा है कि प्रदेश के पुलिस कर्मियों ने ही 96 महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है। स्वयं नीति आयोग के अध्यक्ष ने स्वीकार किया है कि जिन पांच राज्यों के कारण भारत पिछड़ा है इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है।

अजीत जोगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार कभी ग्राम सुराज यात्रा, कभी लोक सुराज यात्रा अब विकास यात्रा निकाल कर शासकीय धन का दुरूपयोग कर रही है। इन यात्राओं पर करोड़ों रूपयों का व्यय किया जा रहा है। सभी शासकीय विभागों को भीड़ इकठ्ठा करने के लिये टारगेटदिया जा रहा है। इन यात्राओं के चलते शासकीय विभागों में शासकीय कार्य बंद हैं। पूरा अमला सिर्फ इन यात्राओं को सफल बनाने में लगा हुआ है। आम आदमी अपने आवश्यक कार्य के लिये इन विभागों का चक्कर काट रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा कि डा. रमन सिंह द्वारा 29 अप्रेल को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की रायपुर स्थित साईंस कालेज की एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में बने डा. रमन सिंह सरकार को उखाड़ फेकने के माहौल से ध्यान हटाने के लिये सरकार आनन-फानन में ही यह यात्रा निकाल रही है, किन्तु आम जनता कमीशनखोर भाजपा सरकार व भाजपा नेताओं को पहचान चुकी है और भाजपा द्वारा चलाये जा रहे विकास यात्रा इनके लिये विनाश यात्रा बनेगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772