ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन……

बिलासपुर। डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल व प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी के निर्देशानुसार आज शहर कांग्रेस कमेटी की महिलाओं द्वारा शहर देवकीनंदन चौक स्थित पेट्रोल पम्प में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया.
इस प्रदर्शन में कांग्रेस के समय पेट्रोल और डीजल के दाम और अभी के दामों का आंकलन कर लोगों को पेट्रोल डीजल के प्रति सरकार की उदासीनता से अवगत करवाया गया. इस दौरान महिला कांग्रेसियों ने कहा कि आज पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता त्रस्त हो चुकी है. सरकार को कहनी और कथनी का अंतर इसी से पता चलता है कि किस तरह आये दिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं और जिम्मेदार हाथ पर् हाथ धरे बैठे हैं.
इस प्रदर्शन को शहर महिला कांग्रेस सीमा पाण्डेय की अध्यक्षता में देवकीनंदन चौक में किया गया. इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से शहर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आफरोज खान, शहर प्रवक्ता  सावित्री सोनी, ब्लॉक 1 की अध्यक्ष बबिता दुबे, ब्लॉक 2 की अध्यक्ष रीता मजूमदार, सेन्दरी की ब्लॉक अध्यक्ष अंजू सोनी, शहर सचिव आबरुन्निशा, वार्ड 56 की अध्यक्ष सीमा वाजपेयी, वार्ड 40 की अध्यक्ष द्रोपती यादव, पी मधु, शारदा दुबे, कल्पना यादव, अम्बा देवनाथ, शशी प्रभा तिवारी, रोहनी उइके, माया कुशवाहा, लता आचार्य, दुर्गा मनिकपुरी, अल्का समेत महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही.
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772