ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

विकास यात्रा की रणनीति तय करने 6 मई को बीजेपी संभाग की बैठक…..

बिलासपुर। विकास यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की शहर इकाई 6 मई को बैठक करेगी. इस बैठक का आयोजन प्रताप चौक तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया जाएगा. इस बैठक में आगामी विकास यात्रा के संदर्भ में चर्चा आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

इस विषय में भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शन हेतु भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, विकास यात्रा के प्रदेश प्रभारी व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश मूणत, केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, डाॅ.बंशीलाल महतो, कमला पाटले, विकास यात्रा के सह प्रभारी रामप्रताप सिंह, सुभाष राव, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री व बिलासपुर संभाग के विकास प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, नारायण चंदेल भी उपस्थित होंगे.

इस संभागीय बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ जिले के सांसद मंत्रीगण विधायकगण निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा के संभागीय संगठन प्रभारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यगण, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महापौर सभापति नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष अपेक्षित है.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772