
बिलासपुर। शहरवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने भाजपा शहर के प्रत्येक वार्ड में भाजपा वार्ड कार्यालय बना रही है। इसमें आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा, जिनमें स्मार्ट कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी इत्यादि शामिल है।
इसी क्रम में पश्चिम मंडल के वार्ड क्रमांक.1 विकास नगर के अंतर्गत भाजपा वार्ड कार्यालय का आज शुभारंभ किया, साथ ही वार्ड क्रमांक11, वार्ड क्रमांक 9 जरहाभाठा एवं शिवनाथ मार्ग एवं अजय नगर व प्रदर्शनी नगर में भी वार्ड कार्यालय खोला गया है।
इसके लिए प्रत्येक वार्ड कार्यालय में प्रभारी की नियुक्ति की गई है, जो लोगों की शिकायतों व समस्याओं को मंत्री कार्यालय तक व जिला प्रशासन तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर एल्डरमेन मनीष अग्रवाल, रमेश लालवानी अजीत सिंह भोगल, सहदेव कश्यप, आनंद दुबे, सीमा पांडे, सुखविंदर सिंह, बिट्टू त्रिलोचन, सिंह मुन्ना, महाराज अभिषेक, राम किशोर कुशवाहा, चरणजीत सिंह शीरा, प्रमोद शर्मा, मोनू ठाकुर, संजय गुप्ता, ध्रुव कोरी, चन्ना गोस्वामी, सुशील श्रीवास्तव, विकास शुक्ला, कलेश्वर सूर्यवंशी, मदन रात्रे, सूरज श्रीवास, अरुण लश्कर सहित बड़ी कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।