ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

राहुल के दौरे पर अमित का ट्वीट, भोंपू या पप्पू के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता……

बिलासपुर। दक्षिण कौशल की राजनीति में नया आरंभ तब ही हो गया जब काँग्रेस के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने दूरी बनाकर अपनी नई पार्टी जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ बना ली, अब टक्कर बराबरी ही हो रही है अपने-अपने अस्तित्व को बड़ा बताने तीनों पार्टियों के बीच अजब सी जंग छिड़ गई है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए और अपना विपक्षीय धर्म निभाते हुए जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक सदस्य अमित जोगी ने प्रेस नोट जारी कर अपना बयान जारी किया है।
                                   उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में जोगी आंधी चल रही है, इसे नही रोक पाएंगे रमन ,भुपेश और राहुल गांधी, अमित जोगी ने ट्वीट में लिखा की पिछले 14 सालों से प्रदेश काँग्रेस और राहुल गांधी यहां की डॉ. रमन सरकार को छोड़ कर जोगी परिवार के पीछे पड़े हैं यही कारण है कि प्रदेश की जनता को अब काँग्रेस से नहीं जोगी कांग्रेस से उम्मीद है। प्रदेश की जनता रमन सरकार को उखाड़ फेंकने जोगी जी के साथ है इसलिए किसी भोंपू या पप्पू के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
                                                अमित ने आगे कहा की भाजपा और काँग्रेस दोनों ही अजीत जोगी जी को और जोगी आंधी को रोकने के लिए नित्य नई रणनीति तैयार कर रही है, जिस से स्पष्ट है की जोगी काँग्रेस प्रदेश में पहली शक्ति के रूप में उभर चुकी है और दोनों राष्ट्रीय दल जोगी काँग्रेस को ही अपना पहला प्रतिद्वंदी मान रहे हैं, किंतु जनता जोगी जी के साथ है और 2018 में जोगी जी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और जनता की अपनी छत्तीसगढ़िया सरकार 2018 में प्रदेश में स्थापित होगी।
               
                    बता दें कि यह खबर आई है कि काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी पेंड्रा आ रहे हैं, इसी ख़बर पर तंज कसते हुए मरवाही विधायक अमित जोगी ने ट्विटर पर सीधे काँग्रेस पर निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने कहा कि 14 सालों से प्रदेश कांग्रेस और राहुल गांधी रमन सरकार को छोड़ जोगी परिवार के पीछे पड़ी है पर प्रदेश की जनता जोगी के साथ है अब भोपू और पप्पू के आने-जाने से कोई फ़र्क नही पड़ता।
 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772