बिलासपुर। निगम ने शहरवासियों के मनोरंजन के समय व्यतीत करने करोड़ों ख़र्च कर शहर के प्रमुख स्थानों पर चौपाटी का निर्माण किया है।
इनमें प्रमुख रिवरव्यू चौपाटी व शनिचरी रपटा चौपाटी हैं पर हैरत की बात है कि इन जगहों की हिफाज़त के लिए निगम ने सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति नहीं की है।
आप जो तस्वीर इस ख़बर के साथ देख रहे हैं वह तस्वीर शनिचरी रपटा में बनी निगम की चौपाटी की है। जिसे आमजनों की सुविधाओं के लिए बनाया गया है।
यहां कुछ ही दिन पूर्व बैठक के लिए बनी कुर्सियों को टूटने के कारण निगम ने बदला था पर इस जगह पर सुरक्षाकर्मी ना होने के कारण आज भी यही दशा है। टुटी कुर्सी इसका सबूत है कि निगम अपनी जिम्मेदारी के प्रति कितना समर्पित है!
सुरक्षा कर्मियों के ना होने के कारण इन जगहों पर असमाजिक तत्वों का डेरा बना रहता है, इसके अलावा इन जगहों में आनेवाले लोगों को असहजता होती है साथ ही यहां लगे उपकरणों को भी इनके द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है, इसलिए निगम को इन सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति करनी चाहिए।