
नई दिल्ली /देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार है। सरोजिनी नगर क्षेत्र में एक उभरती मॉडल के साथ कथित रूप से तीन लोगों द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस महिला ने कल पुलिस थाने में अपनी शिकायत दी जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला इन लोगों को पहले से जानती थी।पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।