ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

श्रमिकों को मिलेगी निःशुल्क सायकल……

रायपुर /छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष मोहन एन्टी की अध्यक्षता में मंडल की आठवीं बैठक आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत श्रमिक हितग्राहियों के लिए एक लाख 80 हजार सायकल खरीदने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इन सायकलों का निःशुल्क वितरण 48 हजार पुरूष श्रमिको को और एक लाख 31 हजार 600 महिला श्रमिकों को किया जाएगा। मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत महिला श्रमिकों को नौ हजार सिलाई मशीनें और एक लाख 35 हजार 500 श्रमिक किट तथा एक लाख 35 हजार 500 सुरक्षा उपकरण किट खरीदने के प्रस्ताव सहित अन्य कई प्रस्ताव भी अनुमोदित किए गए। श्रम विभाग की विशेष सचिव सुश्री आर.शंगीता, मंडल के सदस्य श्री अशोक सिंह, श्री सुनील ठाकुर, स्वप्निल मिश्रा और श्रीमती दयावती देवांगन सहित श्रम विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772