बिलासपुर। नगरीय निकाय के दो नेताओं ने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाक़ात कर कांग्रेस पार्टी में आने की इच्छा जाहिर की है उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक नेता ने कुछ दिन पूर्व ही जनता कांग्रेस से जुड़ी थी। इसके पश्चात कांग्रेस में जुड़ने जा रही है।
इस मामले में चिरमिरी के महापौर डमरू रेड्डी और बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की दोनों ही नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की गई।
इस पर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि आज 73वें और 74वें संविधान संशोधन की 25वीं सालगिरह के दिन नगरी निकायों से जुड़े इन दोनों ही नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।
मीडिया संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी द्वारा जारी विज्ञप्ति के हवाले से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने यह जानकारी दी, इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव महेश दुबे, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन ने पूर्व महापौर वाणी राव के कांग्रेस प्रवेश का स्वागत किया है और कहा है कि कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। यह उपलब्धि इसलिए महत्वपूर्ण है कि पंचायती राज व्यवस्था लागू होने की 25वीं सालगिरह थी और कांग्रेस के दो नेता पंचायती राज से जुड़े हुये थे, जिन्होंने कांग्रेस में पुनः अपनी आस्था प्रकट की।
वहीं इस मामले में जकांछ प्रवक्ता ने दी शुभकामनाएं
पूर्व महापौर वाणी राव ने विगत कुछ माह पूर्व ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शामिल हुई थी, इसके बाद उन्होंने मंगलवार को पार्टी बदल कर कांग्रेस में शामिल हो गयी, इसपर जनता कांग्रेस के प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है, उन्होंने कहा कि वाणी राव ने पहले कांग्रेस से जनता कांग्रेस, फिर वापस कांग्रेस, फिर कांग्रेस से जोगी कांग्रेस और अब जोगी कांग्रेस से वापस कांग्रेस तक की बेहद लम्बी राजनैतिक परिक्रमा तय की है। भविष्य के राजनीतिक सफ़र के लिये भी उनको हमारी शुभकामनाएं।