बिलसपूर। कठुआ और उन्नाव में हुए घटना के विरोध में महिला प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस द्वारा आज देवकीनंदन चौक में काला दिवस मनाया गया, इस दौरान उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की साथ ही ऐसी घटनाएं भविष्य में ना हो इसके लिए शासन से कड़े नियम बनाने की भी मांग की।
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण की अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे और शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय के संयुक्त तत्वधान में विगत दिनों हुए कठुआ और उन्नाव दुष्कर्म के विरोध में आज बिलासपुर के देवकीनंदन चौक मे काला दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेसियों ने कहा कि कठुआ और उन्नाव में महिला और एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना शर्मनाक है, उन्होंने आगे बताया की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली सरकार बेटियों की हिफाजत करने में पूरी तरह असफल है, महिला कांग्रेसियों ने सत्ताधारी सरकार की नाकामी बताते हुए इस्तीफे की मांग की है, महिला कांग्रेसियों ने ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ के लिए कड़े कानुन बनाने और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है।
इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस प्रभारी माया रानी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सिंह, पीसीसी प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, ग्रमीण उपाध्यक्ष प्रतिमा सहारे, शहर उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी, शहर प्रवक्ता सावित्री सोनी, शहर उपाध्यक्ष सीमा सोनी, ब्लॉक 2 अध्यक्ष रीता मजूमदार, मस्तुरी की ब्लॉक की अध्यक्ष करुणा, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष माया मिश्रा, बेलतरा ब्लॉक अध्यक्ष अंजू सोनी, पूर्व शहर अध्यक्ष अल्का शर्मा, शहर महामंत्री रेखा तान्डी, दुर्गा मिश्रा, सीमा यादव, सीमा वाजपेयी, शुभ्रा चक्रवर्ती, कल्पना, अर्चना, गायत्री कश्यप, उषा किरण बाजपेयी, मीना पाण्डेय, रीता नायडू, अम्बालिका साहू, शिवा मिश्रा, शेख गफ्फार,जसबीर गुम्बर, राजेश पाण्डेय, अरविंद शुक्ला, तैय्यब हुसैन, धर्मेश शर्मा,राकेश सिंग, जफर अली समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थिति रही।