ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

आज के ही दिन देश को मिली थी पहली ट्रेन……

 आज भले ही सुपरफास्ट, बुलेट ट्रेन का जमाना हो, लेकिन इंडियन रेलवे के इतिहास में 16 अप्रैल की इस तारीख की खास अहमियत है और हमेशा रहेगी। यही वे दिन है, जब देश में पहली रेल चली थी।

आज वर्ष का 106 वां दिन 16 अप्रैल एक और कारण से भी सदा याद किया जाएगा। दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी के बीच दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म आज ही के दिन हुआ था। जानिए देश-दुनिया के इतिहास में इस दिन की कुछ खास घटनाएं इस प्रकार हैं…

1853: इंडिया में पहली रेल बॉम्बे (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली
16 अप्रैल 1853 को इंडिया में सर्व प्रथम मुंबई से ठाणे के बीच रेलगाड़ी चली। इस रेलगाड़ी ने 35 किमी का सफर तय किया। भाप के इंजन के साथ 14 डिब्बों की रेलगाड़ी मुंबई से ठाणे के बीच रवाना हुई थी। इंडियन रेलवे का नेटवर्क 64 हजार 15 किमी से ज्यादा लंबा है। कोई 15 हजार रेलगाडिय़ां इस नेटवर्क पर दौड़ती हैं। इस नेटवर्क पर 6 हजार से अधिक स्टेशन हैं। करीब 2 करोड़ लोग रोज रेलगाडिय़ों के माध्यम से इधर से उधर आते-जाते हैं।

इंडियन रेलवे का नेटवर्क दुनिया में अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। हां, यह बात जरूर है कि तकनीक के मामले में ये तीनों देश भारत से कुछ या बहुत आगे हैं, किंतु इंडियन रेलवे भी इनसे एकदम उन्नीस भी नहीं है, बीस ही है। इंडिया में सर्व प्रथम रेल 1853 में दौड़ी थी, जबकि चीन में इसके 23 साल बाद यानी 1876 में। जब भारत आजाद हुआ तो इंडिया में रेल नेटवर्क की कुल लंबाई 53,596 किमी थी, जबकि चीन का रेल नेटवर्क सिर्फ 27,000 किमी ही था।

चार्ली चैपलिन का जन्म
आज ही के दिन सर चाल्र्स स्पेन्सर चैप्लिन का जन्म हुआ था। चैप्लिन (16 अप्रैल 1889 -25 दिसम्बर 1977) एक अंग्रेजी हास्य अभिनेता और मूवी निर्देशक थे। चैप्लिन, सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक होने के अलावा अमेरिकी सिनेमा के क्लासिकल हॉलीवुड युग के प्रारंभिक से मध्य तक एक महत्वपूर्ण मूवी निर्माता, संगीतकार और संगीतज्ञ थे।

चैप्लिन, मूक फिल्म युग के सबसे रचनात्मक और प्रभावशाली व्यक्तित्वों मे से एक थे जिन्होंने अपनी फिल्मों में अभिनय, निर्देशन, पटकथा, निर्माण और अंतत: संगीत दिया। मनोरंजन के कार्य में उनके जीवन के 75 साल बीते, विक्टोरियन मंच और यूनाइटेड किंगडम के संगीत कक्ष में एक शिशु कलाकार से लेकर 88 वर्ष की आयु में लगभग उनकी मृत्यु तक।

उनकी उच्च-स्तरीय सार्वजनिक और निजी जिंदगी में अतिप्रशंसा और विवाद दोनों सम्मिलित हैं। 1919 में मेरी पिकफोर्ड, डगलस फेयरबैंक्स और डी.डब्ल्यू.ग्रिफि़थ के साथ चैप्लिन ने यूनाइटेङ आर्टिस्टस की सह-स्थापना की।

1919 अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।
1945 एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन रिफ्यूजी शिप डूब गया, जिसकी वजह से 7000 लोग मारे गए।
1964 1964: ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सजा सुनाई गई।
2002 दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए।
2004 भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 में मात दी। 

source-S.J.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772