मध्यप्रदेश/ इंदौर की विशेष पुलिस स्थापना शाखा लोकायुक्त पुलिस ने आज सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर आनंद जैन के विरुध्द गत रविवार आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में कार्यवाहीं प्रारम्भ की थी। इसी क्रम में आज श्री जैन के अधिपत्य के तीन बैंक लॉकर खोलकर उनमे से क्रमशः 3 किलो 175 ग्राम स्वर्ण जेवरात, ढाई किलो चांदी और 5 लाख 40 हजार नगदी बरामद किये हैं। लोकायुक्त उपअधीक्षक एस एस यादव ने बताया कि रविवार को श्री जैन के इंदौर के रेडियो कालोनी और स्वामी विवेकानंद नगर स्थित निवास पर छापेमार कार्यवाही की थी। जिसमे उनके अधिपत्य से इंदौर में तीन मकान, उज्जैन में एक मकान, भोपाल में एक मकान, इंदौर के खजराना क्षेत्र में डेढ़ एकड़ भूमि, 22 बैंक खाते, एक – एक लाख की कुल 16 लाख एफडी, 3 बैंक लॉकर, 5 लाख नगदी, आधा किलो सोना, 9 लाख की बीमा पॉलिसी, 2 कार और एक दोपहिया वाहन उजागर किया था। आज श्री जैन के लॉकर खोले गए हैं। उन्होंने बताया आगामी दिनों में श्री जैन के अधिपत्य से प्राप्त बैंक खातों की जाँच की जाएगी। जिसके बाद प्राप्त अनुपातहीन सम्पत्ति की गणना की जायेगी।
Sign in / Join
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
ब्रेकिंग
बिलासपुर: पुलिस अधिकारियों के अपराधियों से हैं अच्छे संबंध, जानिए इस सवाल पर क्या बोले नए एसपी संतोष
बिलासपुर: एकता और सदभावना का संदेश लेकर चल रही है हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा- लक्ष्मीनाथ साहू
बिलासपुर में दो दिवसीय अखिल भारतीय नृत्य-संगीत समारोह विरासत 4 फरवरी से
30 जनवरी को दो मिनट के लिए ठहर जाएगा बिलासपुर, जानिए क्यों…
बिलासपुर: इस प्रकरण ने SSP पारूल माथुर के सूचना तंत्र की खोली पोल
तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
बिलासपुर के नए एसपी होंगे संतोष कुमार सिंह
बिलासपुर: आखिर क्यों चर्चा में है तखतपुर तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला?
बिलासपुर: इस बार कोटा SDM हरिओम द्विवेदी सुर्खियों में आए
पामगढ़: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना वासंती वैष्णव एवँ सुनील वैष्णव के निर्देशन में 26 जनव...