ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

आज होगा जयराम ठाकुर का राजतिलक……

हिमाचल प्रदेश।   नए मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर आज ऐतिहासिक रिज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और कई केंद्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होगा।

नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले अभी तक किसी भी सरकार के गठन में किसी भी पीएम ने हिस्सा नहीं था। 

शिमला के रिज मैदान में मुख्यमंत्री जयराम के साथ विपिन परमार, सरवीण चौधरी, किशन कपूर, सुरेश भारद्वाज, डॉ. राजीव बिंदल, डॉ.राजीव सहजल, अनिल शर्मा, राकेश पठानिया, रामलाल माक्रडेय, हंसराज और महेंद्र ठाकुर शपथ ग्रहण कर सकते हैं। 

भाजपा ने 68 सदस्यीय सदन में 44 सीटों पर जीत दर्ज की है और कैबिनेट में स्थान पाने के लिए वरिष्ठ नेताओं सहित कई दावेदार हैं।

रिज मैदान भगवा रंग में रंग गया है जहां मोदी, अमित शाह और जयराम ठाकुर के बड़े-बड़े कट आउट लगे हुए हैं।
भव्य समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और रिज, अन्नाडेल हेलीपैड तथा जुब्बार-हट्टी हवाई अड्डा एसपीजी के सुरक्षा घेरा में है।

नव निर्वाचित मुख्यमंत्री ठाकुर, केंद्रीय मंत्री नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और पार्टी मामलों के प्रभारी पांडेय ने रिज का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया।
 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772