
बिलासपुर। कानूनी, मानव अधिकार एवम् आरटीआई विभाग, के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने विभाग में राज्य विधि विभाग व राज्य मानवाधिकार विभाग एवं राज्य आरटीआई विभाग के प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की है।
विवेक तनखा द्वारा छत्तीसगढ़ में अपने विभाग में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र दुबे को राज्य विधि विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं जगदलपुर के अधिवक्ता संकल्प दुबे को राज्य मानवाधिकार विभाग का प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर के अधिवक्ता नितिन सिन्हा राज्य आरटीआई विभाग का प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने प्रदेश के हवाले से जानकारी देते हुए उक्त नियुक्तियां आज से ही प्रभावशील हो गई हैं और नियुक्तियों की सूचना संचार एवं मीडिया प्रभारी प्रदेश महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी द्वारा जारी की गई है, नियुक्तियों पर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
