ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

सांसद के नेतृत्व में भाजपाइयों का धरना उपवास…..

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा व उनके सहयोगी दलों द्वारा संसद सत्र में गतिरोध उत्पन्न किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार बिलासपुर में भी सांसद के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ धरना व उपवास रखा गया, सांसद लखनलाल साहू के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ धरना व उपवास डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया था।
इस मौके पर बिलासपुर लोकसभा सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि देश की पवित्र मंदिर लोकसभा में अव्यवस्था फैलाने का काम कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा लोकतंत्र को बाधित करने का कार्य किया जा रहा है। इनका मुख्य उद्देश्य है कि सत्ता हमे किसी भी प्रकार से मिलनी चाहिये जो ये घृणित कार्य यह कर रही है उसकी हम निंदा करते है। इन्होंने 23 दिन लोकसभा और 28 दिन राज्य सभा में हंगामा कर संसद को चलने नही दिया।

अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि कांग्रेस की मंशा को आमजनों के बीच रखने के लिये यह उपवास व धरना किया जा रहा है, संसद हमारे देश की आत्मा है और कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों द्वारा इसे चलने नही दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवाद को लेकर षड़यंत्र रच रही है। 45 सालों तक डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा तक लगने संसद में नही दिया और पूरा वोंट बाबा साहब के नाम पर ले रहे थे। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मा.अटल बिहारी वाजपेयी ने बाबा साहब की प्रतिमा संसद में लगवाया। कांग्रेस से जनता पूछेगी आपको हम वोंट क्यों दे आप तो हमारी बातों को संसद में होने ही नही देते।

भाजपा बिलासपुर जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कहा कि 1947 से 2014 तक कांग्रेस की जब-जब सरकार रही है इनका व्यवहार संसद में ठीक नही रहा है। 2014 में देश की जनता ने ऐतिहासिक परिणाम दिया और अभी तक जितने भी सत्र हुये है उसे बाधित करने का प्रयास कांग्रेस व विपक्षी दलों द्वारा किया जाता रहा है। इनका एक ही मकसद है कि हंगामा कर विकास को रोकना, जिस प्रकार से पानी के बिना मछली तड़पती है उसी प्रकार से कांग्रेस बिना सत्ता के तड़प रही है। यह कांग्रेस व अन्य दल जनता के लिये एक नही हो रहे है यह सिर्फ और सिर्फ सत्ता के लिये एक हो रहे है। हम सभी को मिलकर 2018 और 2019 में इसका जवाब देना है।

भाजपा मुंगेली जिलाध्यक्ष कोमलगिरी गोस्वामी ने कहा कि आज सबके मन में एक प्रश्न है उठ रहा है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी को उपवास व धरने क्यों कर रही है। इसका मुख्य कारण है कि कांग्रेस व विपक्षी दलों द्वारा लोकतंत्र के मंदिर का मजाक उड़ाया जा रहा है जिसको आमजनों को बताने के लिये यह उपवास व धरना किया जा रहा है।

महापौर किशोर राय ने कहा कि आज पूरे देश के लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस व विपक्षी दलों के खिलाफ उपवास व धरना प्रदर्शन सांसद, विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। संसद नही चलने देने से जनता के समय व धन की हानी होती है। कांग्रेस की लोकतंत्र के प्रति कोई आस्था नही है। कांग्रेस के इस कृत्य को जन-जन तक पहुॅचाना है।

कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के संगठन प्रभारी, पूर्व प्रभारी मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  हेमचंद जी यादव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772