बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के संगठन प्रभारी व पूर्व प्रभारी मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद यादव के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमने एक कर्मयोगी कार्यकर्ता को अल्पआयु में खोया है, उनके निधन से हम सबको अपूरणीय क्षति हुई है। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पार्टी से प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री के तौर हमेशा हेमचंद यादव समाज के हर वर्ग के समग्र विकास को लेकर संकल्पित थे, इस दुखद क्षणों में सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि हेमचंद यादव जी मृदुभाषी और समाज के सभी वर्गों के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे, जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते थे।
इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री ने कहा कि हेमचंद यादव का प्रदेश के चहुमुखी विकास में सक्रिय भूमिका रही है, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि हेमचंद जी के निधन से हम सबने सहज-सरल स्वभाव के एक ऐसे कर्मठ और लोकप्रिय नेता को हमेशा के लिये खो दिया है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने जिले के संगठन प्रभारी हेमचंद जी यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर जिले के कार्यकर्ता उनके कार्यों और स्नेह को कभी नही भूल पाएंगे। उन्होंने सदैव जमीन से जुड़ कार्य किया है।
इस अवसर पर महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार कौशिक, मोहित जायसवाल, रामनारायण भारद्वाज, कल्लू सिंह राजपूत, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, जिला मंत्री शिवमोहन बघेल, गोविंद यादव, सुनीता सिंह क्षत्री, विजयधर दीवान, चंदा आर्मो, उमा पड़वार, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, अश्वनी यादव, घनश्याम रात्रे, युसूफरजा बरकाती, डाॅ.सुनील जायसवाल, मनोहर राज ने हेमचंद यादव के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
