ब्रेकिंग
खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ...

बीजेपी के विरोध में महिला कांग्रेसियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

बिलासपुर। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश में जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा सरकार के 14 वर्षों की नीतियों के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा फूलोदेवी नेताम के निर्देश का पालन करते हुए 9 अप्रैल को बिलासपुर जिला ग्रामीण व शहर महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा सरकार की प्रदेश में 14 साल की नाकामी, उज्जवला गैस योजना में अनियमितता, महिलाओं पर अत्याचार और घोटालों एवम् भ्रष्टाचार आदि विषयों के संदर्भ में बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को ज्ञापन दिया गया है।
इस दौरान सभी महिला कांग्रेसी लगभग 12 बजे कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई, जिन्हें पुलिस द्वारा नेहरू चौक में रोक दिया गया, कुछ समय विवाद के बाद कलेक्टर ने अपने प्रतिनिधि को भेजा जिनसे कांग्रेसी नेत्रीयों ने इस संदर्भ में चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान आशा सिंग प्रदेश उपाध्यक्ष, पिंकी बतरा जिला महामंत्री व ग्रामीण प्रभारी सोशल मीडिया अफरोज बेगम, प्रतिमा सहारे जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण, जेलेश सिंह, मंजू त्रिपाठी व सभी महिला कांग्रेसी उपस्थित रही।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772