प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक,पार्टी का स्थापना दिवस बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मनाने के दिए निर्देश…..
रायपुर। प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक आज प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा के नेतृत्व में रायपुर स्थित भाजपा के कार्यालय के एकात्मक परिसर में सम्पन्न हुई, इसमे पार्टी सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इसमे मुख्य रूप से निम्न बिन्दु पर चर्चा की गई जिनमे भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मंडल अध्यक्ष बहनों को अपने बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाने का निर्देश दिया गया साथ ही जनसम्पर्क यात्रा में महिला मोर्चा के द्वारा दिए गए योगदानों का लेखा-जोखा तैयार किया गया, इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए बूथों में 50-50 महिलाओं का नाम व नम्बर अगले 15 दिनों में तय करने का निर्देश जिला महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी जयंती पटेल के द्वारा दिया गया।
बैठक में विशेष रूप से 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर में एकात्म परिसर के प्रांगण में शाम 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वरिष्ठ महिला कार्याकर्ताओं एवं हितग्राहियों का सम्मान कार्यक्रम की रूप रेखा भी तैयार की गई, इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा जी के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा में पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए महिलाओं के द्वारा सम्मान किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महिला मोर्चा प्रभारी जयंती पटेल, प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष आशा दुबे, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरिता वर्मा, शहनाज अली, जिला महामंत्री सुभद्रा तम्बोली, बंदना मुखर्जी, जिला मंत्री शीलू राजपूत, सुजाता सेन, कार्यालय मंत्री माया शर्मा, नविता राय, रश्मि मानकर, दीपमाला, नजमा खान, सविता साहू, संगीता रामटेके, मनीषा चन्द्राकर, सरस्वती वर्मा, सुनीता वर्मा, शोभा नागझिरे, कपिला सिंह, सीमा सिंग, सरोज पाण्डेय, मनोरमा हनोतिया, सुमन सिंह, एकता गुप्ता, ममता साहू, शीला चक्रधारी, कुंती साहू आदि बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।
