
बिलासपुर/ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर ग्लोबल टेंडर किए जा रहे। निगम का सर्वर डाउन हैं। स्मार्ट सिटी जब बनेगी तब बनेगी पूरा मार्च माह में सभी राजनैतिक दलों ने शहर में अपना प्रचार करके दीवाल गंदी की। दीवारों में बिना अनुमति वॉल पेंटिंग में कोई किसी से पीछे नहीं।
जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले नगर विधायक मंत्री जन आशीर्वाद के लिए वॉल पेंटिंग का सहारा लेना पड़ा जिस-जिस वार्ड में भैया पहुंचे उनके पहुंचने के पहले दीवार पर उपस्थिति दर्ज हो गई शहर की दीवार में केवल भाजपा का नेता क्यों?
कांग्रेस के नेता गलती पर गलती करने के आदि हैं, अतः विधायक के स्वजातीय बंधुओं ने स्वयं का प्रचार खूब किया वे दीवार पर पुतने से संतुष्ट नहीं हुए और पेड़ों पर भी ठुके।
इन सब गलत गतिविधियों को रोकने की जिम्मेदारी जिस संस्था पर है उसके हाथ कांपते हैं नेता पर कार्यवाही करते। दीवारें बिना अनुमति मांगी जा रही है निगम को अतिक्रमण हटाने वालों को केवल खोमचे वाले दिखते हैं, वह उन्हीं का सामान जप्त करती हैं।