ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

शपथ ग्रहण में दिखा शैलेश का दम, हजारों लोगों का किया नेतृत्व…..

बिलासपुर। शहर कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल व प्रदेश के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत का शहर आगमन हुआ, इस दौरान सभी कांग्रेसी ने भारी शक्तिबल से साथ उनका स्वागत किया, पर सबसे सबसे प्रभावी स्वागत नेता शैलेश पाण्डेय ने किया, उन्होंने हजारों की जनसंख्या का नेतृत्व करते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का स्वागत किया।
इस दौरान नेता शैलेश ने अलग-अलग जगह पर कमान संभाला और पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और चरणदास महंत का स्वागत किया, तकरीबन 5 हजार लोगों की भीड़ के साथ नेता शैलेश ने ढोल नगाड़ों की गड़गड़ाहट और कांग्रेस जिंदाबाद के नारों से भरी रैली का नेतृत्व किया। 
पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत के स्वागत में कई नेता जमकर शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दिए, इस दौरान कांग्रेस नेता शैलेष पांडेय सबसे अधिक जगहों पर स्वागत का कमान संभाले नजर आए | तक़रीबन 5 हजार भीड़ के साथ शैलेश पांडेय ने  कई जगहों पर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल का स्वागत किया।
शैलेष के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करते दिखाई दिए इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी एकत्रित दिखाई दिए, शैलेश के स्वागत से भूपेश कुछ ज्यादा ही  गदगद दिखाई दिए और शैलेश पाण्डेय की जमकर तारीफ की।
भूपेश ने की शैलेश की तारीफ, दिग्विजय भी कर चुके हैं
भूपेश ने शैलेश की तारीफ करते हुए कहा कि शैलेश जनता से सीधे जुड़ जाते हैं वह जितनी सहजता से जितनी आसानी से उनकी समस्याएं सुनते हैं, उतनी ही सहजता से लोग उनसे बातें करते हैं उनमें एक सच्चे नेतृत्व का गुण है एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ वह एक भले इंसान भी है, उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है वह लोगों की जरूरतों उनकी आवश्यकताओं को जानते हैं यही उनकी खूबी है, इससे पहले भी जब दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा अमरकंटक पहुंची थी, तब नेता शैलेश ने वहां जाकर उनसे मुलाकात की थी, उनसे बात कर दिग्विजय ने भी शैलेश की तारीफ की थी।
शहर में लोकप्रिय हो रहे शैलेश पाण्डेय
राजनीति में आगमन के बाद शहर के लोगों में शैलेश पाण्डेय के प्रति विश्वास और बढ़ता जा रहा है, कांग्रेस की जनसम्मान यात्रा में वे लोगों से सीधे जुड़ते नजर आ रहे हैं, शहर के लोग भी उन्हें सहजता के साथ अपनी समस्याएं बताते नजर आए, जनसम्मान यात्रा में उन्होंने सभी लोगों से मेल-मुलाकात कर बड़े अपनेपन के साथ उनकी बातें सुनी।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772