बिलासपुर। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर समाज में लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने बिलासपुर जिला मुख्यालय में विशाल रैली का आयोजन किया गया।विश्व क्षय दिवस पर इस रैली को कलेक्टर श्री पी. दयानंद द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, रैली में टी.बी. रोग के उपचार एवं बचाव से संबंधित जानकारी से लोगों को अवगत कराया गया। इस रैली में प्रजापिता ब्रहाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय, गायत्री परिवार, योग प्रशिक्षक सहित शहर की विभिन्न समितियों ने अपना अहम योगदान दिया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.बी. बोर्ड़े, सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.भाटिया, जिला क्षय अधिकारी डाॅ. गायत्री बांधी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे एवं आर.एन.टी.सी.पी. कार्यक्रम समन्वयक रामरतन कश्यप,आशीष सिंह, अजीत सदन नाविक तथा समस्त कर्मचारी आरएनटीसीपी एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।