
बिलासपुर। विगत दिनों ग्राम किरना के लोक सुराज शिविर में विधायक सियाराम कौशिक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बीच हुए विवाद पर सियाराम से दुर्व्यवहार करने के विरोध में जनता जोगी के कार्यकर्ताओं ने आज नेहरू चौक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक कौशिक का पुतला दहन किया।22 मार्च को बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत किरना में लोकसुराज के अंर्तगत आयोजित ग्राम समाधान शिविर का है, जहां बिल्हा विधानसभा के निर्वाचित विधायक श्री सियाराम कौशिक अपना विपक्षीय धर्म निभाते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों से भाजपा की नीतियों की आलोचना कर रहे थे, तभी धरमलाल कौशिक वहां पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई।जनता कांग्रेस ने बताया कि विधायक सियाराम कौशिक जी द्वारा उठाए जा रहे आम जनता की समस्याओं को ग्रामीणों द्वारा अपार समर्थन मिलता देख और पिछले विधानसभा चुनाव में मौजूदा विधायक द्वारा मिली करारी शिकस्त से बौखलाए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक मंच में ही मोजूदा विधायक श्री सियाराम कौशिक जी के साथ दुर्व्यवहार करने लगे, मंच पर उपस्थित अधिकारियों के द्वारा मामला शांत कराया गया।विरोधकर्ता जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस प्रकार के कृत्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि धरम लाल कौशिक जी के किए गए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए अन्यथा जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में उनके विरुद्ध आंदोलन करेंगेआज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) द्वारा धरम लाल कौशिक का पुतला दहन स्थानीय नेहरू चौक में किया गया, दहन के पूर्व पुलिस बल और जकाँछ कार्यकर्ताओं के मध्य भारी झुमा झटकी हुई, अंततः जकाँछ कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन करने में सफल रहे।विरोध के दौरान विधानसभा बिलासपुर प्रत्याशी ब्रजेश साहू,विशंभर गुलहरे,शहजादी कुरेशी,समीर अहमद,जीतू ठाकुर,सैयद निहाल,गजेंद्र श्रीवास्तव,प्रशांत त्रिपाठी,साजी मैथ्यू,प्रदीप कुर्रे,सुनीता यादव,बबलू जार्ज,विजय दुबे,राहुल पहुचेल,विजय दुबे,गौरव अग्रवाल,विकास सिंह,चित्रकांत सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।