
बिलासपुर। शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल की संयुक्त टीम ने गांधी चौक से अपनी जनसम्मान यात्रा का आगाज किया, उन्होंने गांधी चौक पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात उन्होंने वार्ड क्रमांक 34 और 29 में लोगों के घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में लोगों को हैंडबिल का वितरण किया। साथ ही शहर विधायक को सम्बोधित कर पिछले 19 वर्षों का हिसाब मांगा।
उन्होंने में लोगों के घर-घर जाकर उनसे बातचीत की साथ ही वार्ड की स्थित पर उनकी राय जानी, इस दौरान कांग्रेसियों ने कांग्रेस के शासन काल की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया, इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा के शासनकाल के 19 वर्षों बाद भी शहर की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
आज भी सड़क में गड्ढो के सिवा कुछ नहीं है, शहर के पेड़ों को भी काट दिया गया है। भाजपा के शासनकाल में विकास का केवल शोषण हुआ है।
जन सम्मान पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ,शैलेश पांडेय,शिवा मिश्रा,इंग्रिड मैक्लॉउड ,अनिता लव्हात्रे,विनोद साहू, महेश दुबे,पंकज सिंह,विजय पांडेय,शेखर मुदलियार,चंद्र प्रकाश बाजपाई,अरुण तिवारी, शैलेन्द्र जायसवाल,राजेश पांडेय,एस पी चतुर्वेदी,राजेश शुक्ला,जफर अली,फिरोज कुरैशी,अभय नारायण राय,ऋषि पांडेय,कृष्ण कुमार यादव,शेख गफ्फार,एल एन राव,जुगल गोयल,तैय्यब हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
कल शहर के इन जगहों में कांग्रेसी करेंगे जनसम्पर्क यात्रा
जिला कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि 23 मार्च को जन सम्मान पदयात्रा ,दोपहर 3.30 बजे रविन्द्र नाथ टैगोर चौक से शुरू होकर वार्ड 35 इंदिरा गांधी नगर, 36 तात्या टोपे नगर और वार्ड 37 रामदास नगर का भ्रमण करेगी। पदयात्रा का समापन भगत सिंह चौक में होगा। 23 मार्च को सुबह 10 बजे कांग्रे स भवन में शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुख देव को श्रद्धाजंलि दी जाएगी और शहादत दिवस मनाया जाएगा।
