ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

कांग्रेस का भूत जनता बैगा बनकर उतारेगी : अमर ……

बिलासपुर / बिलासपुर विधानसभा की जनसम्पर्क यात्रा के दौरान आज नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने तिलक नगर, विनोबा नगर, तथा नारियल कोठी दयालबंद में पदयात्रा की, इस दौरान उन्होंने वार्ड का जायजा लिया साथ ही लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी।
कांग्रेस की जनसम्मान पदयात्रा प्रारंभ होने को लेकर मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि, लोकतंत्र में सभी को जनता के पास जाने का अधिकार है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, जनता कांग्रेस का बैगा-भूत उतार देगी। उन्होंने शहर के लोगों को आश्वस्त किया है कि, पहले भी किसी का घर नहीं टूटा, अब सभी को हम पक्का मकान बनाकर दे रहे है। कांग्रेसी मकान तोड़ने की अफवाह फैला रहे है। 
तिलक नगर में आज मंत्री अमर अग्रवाल ने अरपा के तट पर राममंदिर के पीछे पचरी का लोकापर्ण किया। यहां पर पौधारोपण भी किया। लोगों से चर्चा करते हुए नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने अगले माह पेंशन शिविर लगाने तथा अन्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। 
यहां पर वरिष्ठ नागरिक संघ, जिम समिति, खेल समिति तथा सांस्कृतिक समिति के सदस्यों को चेक वितरित किया।  नारियल कोठी दयालबंद में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा के बाद पदयात्रा शुरू की। जनसम्पर्क यात्रा में प्रमुख रूप से महपौर किशोर राय, दुर्गा सोनी, बंधु मौर्य, उमेश चंद्रकुमार, धीरेन्द्र केशरवानी, गणेश रजक, मंजीत पुरी गोस्वामी, महेश चंद्रिकापूरे, रमेश जायसवाल, राजकुमार सचदेव, मनीष शुक्ला, लाला भाभा के अलावा अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। दयालबंद में काफी संख्या में महिलाओं एवं बुजुर्गो ने मंत्री अमर अग्रवाल का स्वागत किया। यहां पर भी नगरीय निकाय मंत्री ने आमजनों से राज्य शासन की योजनाओं पर चर्चा की।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772