ब्रेकिंग
बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल बिलासपुर: कॉलोनाइजर की मनमानी से परेशान है बीएन सिटी कॉलोनी के रहवासी, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: बिना प्लानिंग के लगे सिग्नलों पर उज्वला कराडे ने उठाई उंगली बिलासपुर/मस्तुरी: केवटाडीह भूतहा गौठान के महिला समूह को गोबर खरीदी के लिए पिछले दो वर्षों से नहीं मि... बिलासपुर: झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि बिलासपुर: बदमाशों में बिलासपुर पुलिस का खौफ नहीं, रात में 5 लोगों के ऊपर डंडा और टांगी से हत्या करने...

बिलासपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा धार्मिक स्थलों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए करेगा प्रेरित

बिलासपुर। जिला भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाने हेतु आमनागरिकों को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय करबला रोड में आयोजित मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा के प्रदेश इकाई द्वारा कोरोना महामारी के वैक्सीन लगवाने हेतु पूरे प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर जिले में भी आमनागरिकों को प्रेरित करने का दायित्व सौंपा है। इस हेतु मोर्चा द्वारा मस्जिदों, गुरूद्वारा, चर्च, मंदिर आदि धार्मिक स्थानों  पर पहुॅचकर लोगों को वैक्सीन लगवाने प्रेरित करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंप दी गई है।

इस मौके पर बैठक में मोर्चा के जिला प्रभारी अमरजीत सिंह दुआ, डिम्पल सिंह, नवीन मसीह, सबा सम्स, नजीर खान, मोहम्मद हफीज, अनवर अशरफी, शाहिज रजा, सिकन्दर खान, अजय फ्रांसिस सुब्बा, मोहम्मद वसी खॉ, मोहम्मद हाफीज, निलेश मसीह, प्रमोद, बरकत अली, अमजद खान, नवशाद अली, कमलजीत अजमानी, इमरान खान, शेख जावेद, शाबिर खान, परवेज खान, हरजिंदर सिंह मक्कड़, संजय मसीह, शेखर मसीह, विवेक लाल, राज कुमार सरदार, रशीद उल्ला, खैरून निशा सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772