ब्रेकिंग
बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल

बिलासपुर: भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना वैक्सीन लगवाने आए नागरिकों के साथ डॉक्टर्स एवं नर्सों का भी किया सम्मान

बिलासपुर। जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नागरिको का उत्साहवर्धन करते हुए गुलाब फूल  देकर सम्मान किया। साथ ही इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टर्स, स्टॉफ नर्सों का भी सम्मान किया गया है।

मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला  मोर्चा ने वैक्सीन लगवाने आए नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि कोरोना को खत्म करने हेतु विश्व के सबसे बड़े टीकाकारण अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित कर अपने शहर, गांव, जिला एवं देश से कोरोना संक्रमण महामारी को खत्म करने के इस अभियान में सहयोग प्रदान करे।

इस मौके पर महिला मोर्चा नेत्री भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, गायत्री साहू, सारिका सोनी, मंजुला सिंह, मंडल अध्यक्ष रजनी यादव, शोभा कश्यप, संतोषी देवांगन, सविता जायसवाल, सकुंतला काछी, कल्याणी साहू, जया पाण्डेय, पबिता चेलके शैल भोई, ललीता मरकाम, सविता नामदेव, गायत्री साहू, सारिका सोनी, लक्ष्मी साहू सहित बड़ी संख्या में मोर्चा की  कार्यकर्ता व  पदाधिकारी उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772