ब्रेकिंग
बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल

बिलासपुर: बहतराई स्टेडियम का नाम अब ’’स्व. बी.आर.यादव” स्टेडियम हुआ

बिलासपुर : 9 मार्च को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर बहतराई राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र को स्व.बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र के नाम से घोषित कर दिया गया, जिसकी विधिवत प्रकाशन राजपत्र में हो गया। हाॅकी मैच के उद्घाटन के दौरान पिछले दिनों मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल बहतराई स्टेडियम पहंुचे थे, तब बिलासपुर के समस्त खेल संघों के अध्यक्षों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा यह मांग की गई थी कि बिलासपुर का हाॅकी के प्रति लगाव व खेलों के प्रति लगाव एवं स्व.बी.आर.यादव के द्वारा अपने विधायक एवं मंत्री कार्यकाल में इन्हें प्रोत्साहित करते थे, इसलिए बहतराई स्टेडियम का नाम स्व. बी.आर.यादव के नाम पर किया जावे, मुख्यमंत्री ने तत्काल बी.आर.यादव के नाम पर स्टेडियम का नाम रखने की घोषणा कर दी थी, जिसका विधिवत प्रकाशन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग.शासन द्वारा प्रकाशित कर दिया गया।

हाॅकी संघ के रोहित बाजपेयी, विवेक बाजपेयी, मनीष श्रीवास्तव, मजहर खान, मोहम्मद हसन, एस.ए.कादिर, फुटबाल संघ के डाॅ. अजय सिंह, एथेलेटिक्स संघ के अमरनाथ सिंह, नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व संचालक हाॅकी खिलाड़ी राकेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अरूण सिंह चैहान, बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, अरविंद शुक्ला, मोती थारवानी, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सबक संस्था के अध्यक्ष तैयब हुसैन, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अकबर खान, महामंत्री सिद्धांशु मिश्रा, कोषाध्यक्ष नसीम खान एवं समस्त हाॅकी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772