ब्रेकिंग
बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल

बिलासपुर: जयश्री चौकसे ने कहा- कांग्रेस के नेताओं एवं पार्टी की महिलाओं के प्रति पहले जैसे ही है आज भी घिनौनी एवं घटिया सोच

बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी। उनका कहना है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा महिला कांग्रेस की नेत्रियों का  बंधुआ मजदूर की तरह अपमान किया है /

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस द्वारा विरोध रैली निकाली थी इस रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेता ट्रेक्टर्स  पर सवार थे एवं कांग्रेस की महिला विधायक एवं महिलाओं द्वारा टेक्टर को रस्सी से खिंचती हुई दिखी इससे कांग्रेस के नेताओं एवं कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति घिनौनी एवं घटिया सोच आज भी वही है जैसे पहले थी।

चौकसे ने कहा कि इस दृश्य  की फोटो एवं वीडियों वायरल होने के पश्चात कांग्रेस की चारो ओर थू-थू हो रही है। कांग्रेस के नेताओं की इस प्रकार घटिया सोच एवं मानसिकता सबके सामने आ गई है, इस घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा  द्वारा 12 मार्च शुक्रवार को सायं 4 बजे पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जायेगा।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772