सोलापुरी कथा में अशोक वाटिका अध्याय में माँ सीता के रूप में माता सोलापुरी के अवतार ने मोहा भक्तों का मन…..
बिलासपुर/ सिरगिट्टी में चल रहे श्री सोलापुरी माता पूजा उत्सव में आज भक्तों ने सोलापुरी माता को अशोक वाटिका के मां सीता के रूप का दर्शन किए, माता सोलापुरी के पौराणिक कथा के अनुसार जब रावण ने माता सीता का अपहरण किया था, तब संकटमोचन हनुमान जी ने माता सीता को अपनी अंगूठी दिखाकर अपना परिचय दिया, इसी रूप में पंडाल को सुसज्जती कर इस घटना का प्रदर्शन किया गया, इस अवसर पर दक्षिण भारती परम्परा में पूजन से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं को किचड़ी भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर सिरगिट्टी के आसपास के नगर पंचायत के सभी वार्डवासी के साथ-साथ आसपास के गांव से भी श्रद्धालुगण माँ सोलापुरी के सीता अवतार के दर्शन करने पहुंचे। जिनमे कोरमी, बन्नानकडीह, हरदीकला, बसिया, दमनी, चकरभट्टा, कड़ार, सेवार, ननगौर, कबरा टोला आदि गांव के लोग सपरिवार दर्शन के लिए पहुंचे।
आयोजन समिति ने बताया कि समिति द्वारा पूजा पंडाल में शुक्रवार को सुबह 9 बजे कुमकुम पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमे सुहागिन महिलाएं सुहाग एवम् संतान की मंगलकामना के लिए पूजा में भाग लेती हैं। इस अवसर पर लक्की ड्रा भी किया जाता है। आज के लक्की.ड्रा में कौशल्या बोयर ने प्रथम स्थान पाया है, देवमती बाई का दूसरा और के.विजया का तीसरा स्थान है। इन्हें कमेटी के सदस्यों द्वारा पुरुस्कृत किया गया, इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।