ब्रेकिंग
बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल

मस्तूरी एवं बेलगहना में जिला महिला कांग्रेस द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान

बिलासपुर/ जिला महिला कांग्रेस ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम  केआह्वान  पर  जिलाध्यक्ष अनिता  लव्हात्रे के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस मस्तूरी व बेलगहना  में 8 मार्च अंतराष्ट्री़य महिला दिवस पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली  महिलाओं का सम्मान किया गया। उक्त जानकारी महिला कांग्रेस से प्राप्त हुई .

महिला जनप्रतिनिधियों , महिला समाजसेवियों  व महिला कोरोना योद्धओं  का सम्मान करते हुए अनिता लव्हात्रे ने कहा कि आज मैं  अपनी बहनो का सम्मान करते हुए अत्यन्त गौरान्वित महसूस कर रही हूँ . बीता कोरोना  काल का संकट पूरी तरह समाप्त नहीं  हुआ है  हम बहनों को आज भी सजग रहने की आवश्यकता है.

अनिता लव्हात्रे ने कहा कि हमारे पास शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है, जो हमारे परिवार को हर क्षेत्र मे मजबूती प्रदान करती है, खास कर मैं  अपनी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह करना चाहूंगी कि अपनी बेटियों  को अच्छे से अच्छा उच्च शिक्षा दिलवायें ताकि बेटियाँ  हर क्षेत्र मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले तथा आत्म निर्भर बने.

कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ करूणा डुगडुग ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल द्वारा महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए जो योजनायें चला रहे हैं  उसका सीधा लाभ हर महिलाओं को मिले इसका प्रयास महिला कांग्रेस करती आ रही है व आगे भी करती रहेगी ।उन्होंने कहा कि महिलाओं  के सुख-दुख में  जिले की महिला कांग्रेस की टीम सदैव आपके साथ है.

सम्मान समारोह में  उपस्थित अतिथियों  व   बेलगहना  मिट्ठु नवॉगाव की सरपंच प्रतिभा पैकरा ने महिलाओं  का तिलक व शाल श्रीफल देकर सम्मान किया.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772