रायपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में ग्रामीण विधानसभा के जनसम्पर्क यात्रा आज सुबह अंवति विहार दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा प्रारम्भ हुई। मंडल महामंत्री राजकुमार राठी एवं संजय शाह द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात जो अंवति विहार से अमन नगर, विजय नगर, राजीव गांधी नगर, चंडी नगर में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार विगत 14 वर्षो से लगातार विकास के कार्य कर रही है जो कि इस वार्ड में स्पष्ट दिखाई दे रहा है आज हमारी माताओं बहनों के नाम से राशन कार्ड उज्जवल योजना का गैस कार्ड बनाकर मातृ शक्ति को सबसे अधिक सम्मान देने का कार्य हमारी सरकार ने किया।
पूर्व विधायक नंदे साहू ने कहा कि जब वो इस क्षेत्र के विधायक थे तो गली-गली में रोड का निर्माण, स्ट्रीट लाईट व पानी की व्यवस्था उन्होने करवाई आज क्षेत्र से भाजपा विधायक नही होने के कारण छोटे-छोटे कार्यो के लिए हमारे मतदाताओं को भटकना पड़ रहा है। बिरगांव महापौर अम्बिका यदु, आर.डी.ए.अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।
वहाँ से यात्रा ब्रम्हदेव नगर, सूरज नगर, लाभांडी, भवानी नगर के विभिन्न कॉलोनी, झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में पैदल चलकर भ्रमण कर नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना और निराकरण का भरोसा दिलाया क्षेत्र के वार्डों में जनसम्पर्क यात्रा किया गया। जनसम्पर्क यात्रा का जगह-जगह बच्चों व महिलाओं ने आरती सहित क्षेत्र के बड़े बुजुर्गो ने स्वागत अभिनंदन किया।
जनसम्पर्क यात्रा में ग्रामीण पूर्व विधायक नंदे साहू, बिरगांव महापौर अम्बिका यदु, और जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता पद यात्रा में शामिल रहे सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों और वार्ड में जरूरत के मुताबिक प्रत्येक आवश्यक सुविधाओं की तत्परता से उपलब्धताओं के बारे में क्षेत्रवासियों को अवगत कराया और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए लोगों से अपील की।
यात्रा में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री जयंती पटेल, श्यामसुंदर अग्रवाल, बिन्दु महेश्वरी, अकबर अली, जितेन्द्र, रामलाल साहू, शिवजलम दुबे, राजकुमार राठी, तोषण साहू, ऋतु शर्मा, रविन्द्र ठाकुर, पंकज निर्मलकर, लीलाधर चन्द्राकर, गायत्री दुबे, राजा अग्रवाल, सुनीता साहू, गिरीश चतुर्वेदी, दीपक शुक्ला आदि बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।