मंत्री ने कहा- किसी का घर नहीं टूटेगा, 1200 करोड़ में बनेगें 30 हजार गरीबों के लिए मकान
बिलासपुर /नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने अरविंद नगर बंधवापारा, वैशाली नगर, तालापारा तथा जगमल चौक, शहीद भगत सिंह नगर, टिकरापारा में जनसम्पर्क यात्रा के दौरान कांग्रेस पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस लोगों के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे हल्ला मचा रहे हैं। उन्होंने कहा किसी का मकान नहीं टूटेगा, बल्कि 1200 करोड़ की लागत से 30 हजार मकान बनाए जाएंगे।
इस दौरान उन्होंने लोगों से वार्डो की समस्याएं जानी तथा निगम आॅफिसरो को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। बंधवापारा अरविंद नगर में महिलाओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल को आशीर्वाद दिया। यहां की लक्ष्मी देवी ने मंत्री श्री अग्रवाल से कहा कि, अमर भईया दयालु है, सबको दया करते है। जब तक जीबो हमन भईया ला नही छोड़बो।जनसंपर्क के दौरान लक्ष्मी देवी ने अपने मकान टूटने का अंदेशा जताया, तो मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेसी लोग हल्ला कर रहे है, उनके पास कोई काम नहीं, किसी का घर नहीं टूटेगा। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि, 20 वर्षो से वे विधायक हैं। पिछले 70 सालों में कांग्रेस की सरकार ने कुछ नहीं किया। मोदी की कमल फूल छाप की सरकार ने गरीबों के लिए मकान बनाने का वादा किया है। शहर में 30 हजार लोगों ने मकान के लिए आवेदन दिया है। इनके लिए 1200 करोड़ रूपये खर्च होगें। एक साथ इतना पैसा खर्च होना है, उसके लिए हम बैंक से बात कर रहे है। चार वर्ष के अन्दर सभी को मकान मिल जायेगा। उन्होंने निगम की योजना का हवाला देते हुए कहा कि, अब सभी को पेंशन मिलेगा। अगले माह से इसके लिए सर्वे भी होगा।
नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने झोपड़ी तोड़ने की अफवाह पर शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि, कहीं पर भी किसी का घर नहीं टूटेगा। अफवाह का क्या ईलाज है। मैं जो बोल रहा हूूॅ वह सही है, या जो अफवाह फैला रहे हैं, वह सही है। किसी भी गरीब का घर नहीं टूटेगा, जो अफवाह फैला रहे है, उनसे दूर रहने की सलाह मंत्री श्री अग्रवाल ने दी है। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि, कमल फूल छाप की भाजपा सरकार ने सभी को राशन कार्ड, स्मार्ट कार्ड दिया है। श्रमिक कार्ड भी दे रहे हैं। सभी वर्गो शासन की योजना का लाभ मिलें, इसके लिए वे पदयात्रा भी कर रहे हैं। वार्डो में कोई समस्या तो नहीं, इसे देखने के लिए वे वार्डो में स्वयं निकले है। इस दौरान अरविंद नगर व बंधवापारा में महिलाओं ने पानी की समस्या बताई, वहीं अधूरे निर्माण कार्य की जानकारी मंत्री को दी। सतबहनिया मंदिर के पास कुछ लोगों ने बोरिंग खराब होने की शिकायत की। मंत्री श्री अग्रवाल ने तत्काल निगम इंजीनियरों को 2 दिवस में यहां की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।
सतबहनिया मंदिर में मंत्री ने टेका मत्था
आज बंधवापारा में मंत्री श्री अग्रवाल ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा शुरू की। सतबहनिया मंदिर में मत्था टेका तथा मंदिर समिति के सदस्यों से चर्चा भी की। पदयात्रा के दौरान महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, विजय ताम्रकार, सतीश गुप्ता, गीता रजक, श्याम साहू, संतोष सिंह ठाकुर, रमेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, मनोज मिश्रा, विवेक ताम्रकार, विशाल ताम्रकार, दीपक सिंह ठाकुर के अलावा महिला समिति तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
बंधवापारा में सड़क बनवाने की घोषणा
मंत्री श्री अग्रवाल ने बंधवापारा में योग समिति, खेल समिति, सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों को 15-15 हजार का चेक वितरण किया। बंधवापारा से लगे जांजी तालाब की सड़क बनाने की घोषणा की तथा सामुदायिक भवन के लिए निर्देश दिए। वैशाली नगर वार्ड 16 में मंत्री अमर अग्रवाल ने पदयात्रा के दौरान आमजनों से मुलाकात की। यहां पर पार्षद मीना गोस्वामी, मण्डल नगरीय धीरेन्द्र केशरवानी, एल्डरमेन महेश चंद्रिकापुरे, प्रवीण सेन के अलावा भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां भी मंत्री श्री अग्रवाल ने खेल समिति, सांस्कृतिक समिति, योग समिति एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारियों को 15-15 हजार का चेक वितरण किया।
मंत्री ने अधूरे निर्माण पर जताई नाराजगी
मंत्री श्री अग्रवाल ने अधूरे निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी भी जताई तथा निगम अफसरों को निराकरण करे निर्देश दिये। वार्ड 38 शहीद भगत सिंह नगर में मंत्री अमर अग्रवाल ने पदयात्रा की। यहां भी आमजनों से वार्ड की समस्याएं जानी। झांझडिया भवन के पास नाला में रेलवे का पानी आने से लोगों के घर में पानी घुसने की शिकायत नागरिकों ने मंत्री से की। मंत्री श्री अग्रवाल ने निगम अफसरों को अधूरा नाला निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। यहां पर गुजराती समाज भवन के पास नाली निर्माण के दौरान घटिया स्लैब निर्माण पर नाराजगी जताई तथा उपायुक्त को ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
विद्युत पोल की मांग पर मंत्री ने दी मंजूरी
टिकरापारा में महिलाओं ने सार्वजनिक नल तथा विद्युत पोल की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने तत्काल सहमति दी। यहां पर पदयात्रा के दौरान गुलशन ऋषि, पार्षद दिनेश देवागंन, सुब्रत दत्ता, उदय मजूमदार, हसमुख भाई कोठारी, जसपाल अजमानी, जयश्री चौकसे, ललित पुजारा, लाला भाभा, रोशन सिंह, श्रवण सोनी के अलावा सभी मोर्चाे के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।