बिलासपुर। 12 वर्षों में एक बार होने वाले भगवान बाहुबली स्वामी के महाभस्तिकाभिषेक के अवसर पर आयोजित वल्र्ड जैन डाक्टर सम्मेलन 2018 में एसईसीएल बसंत विहार डिस्पेंसरी में मेडिकल विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ डाॅ. अरिहंत जैन को चिन्मय चिकित्सा रत्न से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार आचार्य वर्धमान सागर एवं मुनि चिन्मय सागर के सानिध्य में जगतगुरू एवं श्रवणवेलगोला जैन मठ के मठाधीश भट्टारक चारूकीर्ति महास्वामी ने प्रदान किया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के करीब 500 चिकित्सक शामिल हुए। यह समारोह 10 से 12 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय भगवान बाहुबली महाभस्तिकाभिषेक के अवसर पर श्रवणवेलगोला जिला हासन कर्नाटक में आयोजित हुआ। यह सम्मान डाॅ. अरिहंत जैन की सामाजिक, चिकित्सा एवं सेवा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है। समारोह में तीर्थकर महावीर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एसके जैन एवं प्रख्यात न्यूरोलाजिस्ट पद्मश्री डाॅ. सुधीर शाह अहमदाबाद मुख्य अतिथि थे। समारोह में डाॅ. अरिहंत जैन ने श्रवाकाचार एक जीवन पद्धति विषय में अपने विचार भी रखे तथा जैन दर्शन में वर्णित पहली शताब्दी से अब तक विभिन्न श्रावकाचार पर रोशनी डाली। डाॅ. जैन द्वारा आज के बदलते जीवनशैली में श्रावकाचार के माध्यम से कैसे बीमारियों से बचें विषय पर जानकारी भी दी गयी। ज्ञात हो कि डाॅ. अरिहंत जैन को मेडिकल कान्क्लेव सेमेकान 2017 में उनके चिकित्सा पत्र के लिए 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया था।
ब्रेकिंग
बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस...
बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक
बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को
बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्...
CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत
रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी
बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ...
बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी...
बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
नई दिल्ली: अब्दुल वहाब खान ने सोनिया गांधी को सौंपा ज्ञापन, कहा, छतीसगढ़ में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्श...