ब्रेकिंग
बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय...

आइए भैया जी, हम दोनों चलते हैं शहर में विकास खोजने, फिर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा-शैलेष पांडेय….

बिलासपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री शहर में कराए गए विकास कार्यों के दम पर जनसंपर्क के बहाने जनता का नब्ज टटोलने निकले हैं। बीते 20 सालों में हुए शहर विकास का लेखा-जोखा लिए कांग्रेस नेता शैलेष पांडेय ने मंत्री को चुनौती दी। उन्होंने कहा आईये भैया जी मैं और आप चलते है बिलासपुर का विकास देखने और केवल मैं और आप ही होंगे कोई सत्ता या पुलिस के अधिकारी नही होंगे।

उन्होंने कहा ने कहा आईये भैया जी मैं और आप चलते है बिलासपुर का विकास देखने। केवल मैं और आप ही होंगे, कोई सत्ता या पुलिस के अधिकारी नहीं होंगे। आपका ड्रीम प्रोजेक्ट टेम्स नदी के विकास से लेकर शहर के कोने कोने तक विकास की बहती गंगा देखने चलें। कितने लोग सीवरेज से त्रस्त हैं, कितने लोग रोगों से ग्रस्त हैं, कितने की झुग्गी टूटी है, कितने दुर्घटना से ग्रस्त हैं। सब साथ देखेंगे। कितना अमन है बिलासपुर में। तिफरा और उसलापुर ब्रिज भी चलेंगे, जहां आपकी दूरदर्शिता दिखती नही है। सिम्स में भी लोगों की स्तिथि अच्छी नहीं है, वहां भी चलेंगे। शराब के पीड़ित लोगों के घर भी बैठेंगे। वहां भी आपका विकास जाता है। नसबंदी और आंखफोड़वा पीड़ित लोगों के घर भी जरूर चलेंगे। वहां भी आपकी योजना गयी है। सरकंडा में सीवरेज की क्या हाल है, उसको भी नजर डालेंगे। हरे भरे बिलासपुर के 50 डिग्री के तापमान पर हम और आप धूल और गड्ढों से भरी सड़को पर विकास को ढूंढने चलें। विकास की खोज में केवल हम और आप।यदि आप मेरे साथ जाना न चाहें तो किसी भी कांग्रेस के मेरे साथी के साथ भी यह नेक कार्य करने जा सकते हैं, समय और तारीख आप तय कीजिये।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772