ब्रेकिंग
बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम नई दिल्ली: अब्दुल वहाब खान ने सोनिया गांधी को सौंपा ज्ञापन, कहा, छतीसगढ़ में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्श...

बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ चला अभियान, 1838 मामलों में 6.34 हजार वसूल…..

बिलासपुर। मंडल वाणिज्य विभाग की टीम ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 1838 मामले बनाए गए। इन मामलों में टीम ने 6 लाख 34 हजार का जुर्माना वसूल किया।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक के निर्देश पर मंडल के वाणिज्य विभाग की टीम ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के ध्येय से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 1838 मामलों से 6 लाख 34 हजार 150 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट के 476 मामलों से 3 लाख 37 हजार 575 रूपए, अनियमित टिकट के 498 मामलों में 2 लाख 17 हजार 5 रुपए तथा बिना बुक किये गये लगेज के 864 मामलों में 79 हजार 570 रूपये शामिल है। मंडल में अभी तक प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान से जुर्माने की सर्वाधिक वसूली है। इसके पूर्व बीते 28 मार्च को 1757 मामलों में 6 लाख 65 रुपए जुर्माना वसूल किया गया था।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772