रायपुर। भाजपा रायपुर ग्रामीण विधानसभा मे चल रही जनसम्पर्क यात्रा आज धरमपुरा पहुंची जहां जनपद सदस्य ज्योति संतोष साहू और ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह लगातार गांव गरीब और किसान की समस्याओं का निराकरण का कार्य कर रहे है।
पूर्व विधायक नंदे साहू ने कहा कि विगत चार वर्षो से पार्टी का विधायक नही होने से जनता का कोई कार्य नही हो रहा है निर्वाचित विधायक पूरी तरह से निष्क्रिय है ऐसा लगता है उन्हे क्षेत्र की जनता से कोई लेना देना नही है। बिरगांव महापौर अम्बिका यदु ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात जनसम्पर्क यात्रा डूमरतराई पहुंची जहाँ मंडल उपाध्यक्ष शिव यादव एवं कंुती साहू के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया यहाँ जनसम्पर्क के पश्चात यात्रा डूमरतराई पहंुची यात्रा में प्रमुख रूप से जयंती पटेल, अकबर अली, जितेन्द्र धुरंधर, रामलाल साहू, पंकज निर्मलकर, संतोष कुमार साहू, शारदा पटेल, राजकुमार, रविन्द्र ठाकुर, जनपद सदस्य सुनीता साहू, ऋतु शर्मा, कृतिका जैेन, गुलशन साहू, नीरज निर्मलकर, टेमन साहू, तोषण साहू, संजय शाह, विरेन्द्र जोशी, दक्षा साहू, रवि कुमार, जय वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।