ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

तिफरा ओवरब्रिज की डिजाइन पर उठने लगा सवाल, चौपाल लगाकर लोगों ने दिए सुझाव…..

बिलासपुर। शहर को राजधानी रायपुर से जोड़ने वाले तिफरा ओवरब्रिज पर बन रहे फ्लाईओवर की डिजाइन में संशोधन की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इंजीनियर प्रथमेश मिश्रा अपने सहयोगियों नंद कश्यप, आनंद मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव शिवा मिश्रा की सहायता से 12 मार्च से शहर के विभिन्न स्थानों पर तिफरा चौपाल लगाकर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की डिजाइन की खामियां लोगों को बता रहे हैं।

वे बता रहे हैं कि यह किस तरह आमजनता के लिए ओवरब्रिज परेशानी का सबब बन जाएगा। मॉडल की सहायता से यह समूह लोगों का समर्थन प्राप्त कर रहा है। बीते सोमवार को गोल बाजार से आरंभ यह चौपाल गुरूवार को बाजार के बाद बजरंग होटल तिफरा के पास लगी। बड़ी संख्या में तिफरावासियों ने इस चौपाल को अपना समर्थन दिया।चौपाल में ओवरब्रिज की डिजाइन पर अपना मत व्यक्त करने वालों में प्रमुख नागरिकों में सृष्टिधर मिश्रा, विकास बाजपेयी, गौरव बत्रा, एनडी पांडेय, कमल यादव, विरेन्द्र यादव, चोलाराम, रवि साहू, प्रफुल्ल शर्मा, विवेक तिवारी, लोकेश गुप्ता, परदेशी राम कौशिक, दिलीप कश्यप, दयाराम रजक, श्रीराम साहू, प्रकाश पंजवानी, अशोक सिंग, फारुख खान, बालगोविंद वैष्णव आदि थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772