बिलासपुर। शहर के सम्मानीय नागरिक मंत्री जी शहर में पदयात्रा नहीं, बल्कि जनता को भटकाने निकले हैं। अपने 14 वर्षो के कार्यकाल और 19 वर्षो के विधायकी कार्यकाल में बिलासपुर को कुछ न दे सके। अब पदयात्रा करके जनता को झूठे दिलासों और झूठे सपनो से क्यों भटकाना चाह रहे है।
कांग्रेस के शैलेष पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर की जनता के विश्वास को धोखा देने वाले मंत्री जी अब अचानक डर गए हंै। पैसों के दम पर जीतने वाले सेठ जी को अब पैसा देकर भी हारने का डर सता रहा है। इसलिए उनकी रातों की नींद उड़ गई है टिकट कटने का भी डर होगा। बिलासपुर की अरपा नदी को अपमानित किया। इस कारण वह सूख गई। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का मास्टर प्लान नहीं दिया। विकास को रोका, बिलासपुर में सिम्स को हमेशा की तरह बीमार कर दिया। भ्रष्टाचार को चरम में पहुंचा दिया। नगर पंचायतों के साथ भेदभाव किया और ग्रामीणों को छला। तिफरा और उसलापुर ब्रिज को खा लिया। रोज जाम लगता है। पुतला महापौर दिया जो चाबी से चलता है, जो सुनता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सीवरेज जैसा नासूर दिया जो हमेशा के लिए बिलासपुर के लिए श्राप बन गया। रोड नाली पानी के घटिया स्तर सब दिखा दिया। पेड़ कटवा दिए तापमान लगभग 50 डिग्री हो गया। क्या किया है आपने भैया जी, जो पदयात्रा करने निकल गए। शराब और गुड़ाखू की सफलता से क्या जनता को जीतने निकले हो। अब सब कुछ खुल गया है आपका पोल, अब जनता को गुमराह न कीजिये।