ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चौथे दिन भी हुई धुआंधार जनसंपर्क यात्रा…..

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने लगातार चौथे दिन भी रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, बीरगांव महापौर अम्बिका यदु और पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसम्पर्क यात्रा की।
यात्रा 15 मार्च को सेजबहार, हिन्दूपारा, आम्हापारा, सतनामी बस्ती, सहाड़ा देव चैक से बजरंग चैक, गौठान चैक, बोरियाकला, हाऊसिंग बोर्ड, धनेली, भटगांव, माना कॉलोनी पहुंची। जनसम्पर्क यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चो का हुजूम उमड़ा। यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा आरती व तिलक कर स्वागत किया जा रहा है। रोज जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, नंदकुमार साहू, अम्बिका यदु कार्यकर्ताओं के साथ 12 से 15 किलोमीटर पैदल जनसम्पर्क कर रहे है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। सीएम डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरे 14 साल गांव गरीब, मजदूर, किसान की हर आवश्यकताओं की चिन्ता करते हुए कार्य किया है। जनसम्पर्क यात्रा में जिला महामंत्री जयंती पटेल, जिला कार्यालय प्रभारी अकबर अली, शिवजलम दुबे, विजय व्यास, रामेश्वर पटेल, कमल साहू, विष्णु व्यवहार, राजा अग्रवाल, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, विरेन्द्र जोशी, खेमराज बाकरे, वीणा वर्मा, शिव चक्रधारी, ढालेन्द्र साहू, नुमेन्द्र सेन, आसाराम साहू, पूनम पटेल, राजेश रात्रे, राजेश साहू, भोला साहू, राहुल ठाकुर, हरिओम साहू, श्यामरतन साहू, राकेश वर्मा, अर्चना शर्मा, उषा साहू, डॉ. आशा मार्कण्डेय, टीकम साहू सहित बड़ी में संख्या में कार्यकर्ता जनसम्पर्क यात्रा में शामिल थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772