ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

अरविंद केजरीवाल ने कहा- शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब, फिर भी छत्तीसगढ़ दारू के मामले में नंबर वन…

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित आम आदमी पार्टी की संकल्प सभा को संबोधित करने पहुंचे केजरीवाल

 

रायपुर। हजारों की संख्या में जुटी यह भीड़ उनका महज भाषण सुनने नहीं आई हैं. बल्कि ये कार्यकर्ता और मतदाता बीजेपी के लगातार 14 सालों की सत्ता से त्रस्त हो चुके हैं। अब ये सभी यहां सरकार बदलने आये हैं।

ये बातें आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही। वे साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित आम आदमी पार्टी की आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। आपकों बता दें कि राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में हजारों कार्यकर्ता पहुंचे थे। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने आये थे। आम आदमी पार्टी के ओडिशा, झारखण्ड, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोग जुटे हुए थे। उन्होंने संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है लेकिन यह प्रदेश दारू में नंबर वन है। यहां प्राकृतिक संसाधन भरपूर है लेकिन उसे लूटने का काम सरकार व उद्योगपतियों ने किया है। सरकार ने 15 साल के अंदर छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले दिल्ली के लोगों ने करिश्मा कर दिखाया था। वैसे ही करिश्मा छत्तीसगढ़ में आप लोग करके दिखाएंगे। दिल्ली में हमारी सरकार बनने से पहले वहां सरकारी स्कूल की हालत छत्तीसगढ़ से भी खराब थी लेकिन आज दिल्ली में सरकारी स्कूलों में लोग प्राइवेट स्कूल से नाम कटवाकर एडमिशन करा रहे हैं। गरीबो के बच्चों का सपना पूरा हो रहा है। मोहल्ला क्लीनिक खोली जा रही है। पूरे देश में सबसे सस्ती बिजली दिल्ली में है।

कांग्रेस रमन के गोद में बैठी पार्टी

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बिजली पैदा होती है। यहां 4 सौ यूनिट बिजली खपत होने पर 22 सौ रुपये चार्ज होती है। दिल्ली में एक यूनिट बिजली पैदा नहीं होती, फिर भी दिल्ली में 4 सौ यूनिट खर्च होने पर 1170 रुपये चार्ज होती है। यहां वोट बंटने मत देना, जिसे भी देना खुलकर देना। कांग्रेस रमन सिंह के गोद में बैठी हुई पार्टी है। आम आदमी पार्टी झाड़ू के ऊपर वोट देने के लिए काम करेगी तभी बदलाव आएगा।

आप ने छग में शुरू किया अभियान

उन्होंने कहा कि धान का समर्थन मूल्य 26 सौ रुपये मिलेगा। हर व्यक्ति को रोजगार मिलेगा। एक ईमानदार सरकार लानी है। चुनावी वर्ष के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेताओं और मंत्रियों का जगह-जगह दौरा शुरू हो गया है। बीते दिनों बहुजन समाज पार्टी भी राज्य में खुद को तीसरी शक्ति बताते हुए चुनाव मैदान में कूद पड़ी है। भाजपा ने भी जनसंपर्क यात्रा के बहाने शुरुआत कर दी है। अब आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल हुंकार भरने राजधानी आये हुए हैं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772